×

वक्री हुआ शनि, जानिए राशि और ग्रहों पर क्या होगा असर?

Admin
Published on: 26 March 2016 11:00 AM GMT
वक्री हुआ शनि, जानिए राशि और ग्रहों पर क्या होगा असर?
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: 25 मार्च 2016 से शनि ग्रह वृश्चिक राशि में वक्री हो गए है। शनि देव के वक्री होने से जातकों पर अच्छा-बुरा दोनों प्रभाव पड़ता है। इस दौरान जहां वे कुछ लोगों पर अपनी विशेष कृपा करेंगे, वहीं कुछ को नुकसान भी पहुंचाएंगे। शनि ग्रह के वृश्चिक राशि में वक्री होने से सभी जातकों को अलग-अलग फल मिलेंगे।

ज्योतिषचार्य सागर जी महाराज के अनुसार शनि ग्रह 25 मार्च से वृश्चिक राशि में वक्री हों गए है। 12 अगस्त तक वक्री ही रहेंगे और 13 अगस्त 2016 को मार्गी हो जाएंगे । इनका वक्री भ्रमण अनुराधा नक्षत्र में ही रहेगा। यदि किसी जातक की शनि की अंतरदशा या महादशा और प्रयंतरदशा चल रही है तो आपको इन प्रभावों की अनुभूति अधिक तीव्र होने की संभावना है।

राशि के अनुसार जातकों पर वक्री शनि के प्रभाव

मेष: शनि आपके अष्टम भाव में है। ये भाव शुभ नहीं माना जाता है। आपका जो भी कार्य चल रहे हैं उनकी गति धीमी हो सकती है और कोई भी नया कार्य शुरू न करें और न ही साझेदारी में कोई कार्य करें। मन अशांत रह सकता है । लोगों से व्यर्थ की वार्ता न करें, आपके संबंधों में भी परेशानी आ सकती है। सोच समझ कर निर्णय लें।

वृषभ: इस राशि के लिए समय नुकसान वाला रहेगा । पारिवारिक जीवन में विवाद उत्पन्न हो सकते है। मन में अशांति बनी रहेगी ।कार्य अंतिम समय में स्थगित हो जाएंगे । व्यापार में लाभ की स्थिति कम रहेगी । मान-सम्मान में कमी आएगी । किसी से सहयोग की उपेक्षा ना करें।

मिथुन: पुराने टल रहे किसी विवाद के कारण अचानक कोर्ट कचहरी हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाग्य साथ नहीं देगा। कोई बड़ा निर्णय ना ले। अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपके परिवार में भी आपका किसी से विवाद हो सकता है। शत्रु परेशान करेंगे । कर्ज को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कर्क: जीवन में असंतोषजनक स्थिति बनी रहेगी। मन व्यथित रहेगा। मनेबल में कमी आएगी। ध्यान भटकाव की ओर रहेगा। गर्भवती महिलाएं पूर्ण सावधानी रखें। आपकी जननेंद्रियों में विकार उत्पन्न हो सकता है । धन हानि की संभावना है। लोगों की सलाह ले कर ही कोई कार्य करें।

सिंह : जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न हो सकते है। खर्चो पर नियंत्रण का प्रयास करें। लोगों से आपके प्रति व्यवहार में परिवर्तन हो सकता है । आपके अंदर एक उदासीनता जन्म ले सकती है और आप अपने आस-पास के लोगों से अपने को दूर कर सकते है। मन में संशय की स्थिति बनी रहेगी और गलत निर्णय न चाहते हुए भी ले सकते हैं।

कन्या: गंभीर रोग की शिकायत हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। संतान पक्ष से समस्या हो सकती है। गलतफहमिया के कारण प्रेम संबंधो में दरार आ सकती है। बुद्धि भ्रमित रहेगी और कोई भी सही निर्णय लेने में आप सफल नहीं होंगे बेहतर यही होगा कि आप शनि के मार्गी होने तक इंतजार करें। धन का अपव्यय रोकने की कोशिश कीजिएगा।

तुला: शेयर-सट्टे आदि से हानि हो सकती है। परिवार के लोगों से अनबन होगी और विवाद भी हो सकता है। आपका कोई कीमती सामान खो सकता है। वाहन में खराबी आ सकती है। आपको सांस में तकलीफ हो सकती है। आप अपने व्यवहार के कारण अपना नुकसान कर लेंगे। नौकरी बदलने की सोच सकते हैं।

वृश्चिक: बिना लाभ वाली यात्राएं आरंभ होंगी, जिससे आपका बहुत धन व्यय भी होगा। वाणी पर विशेष ध्यान दें। विवादस्पद स्थिति से बचें। भाइयों से आपका कोई विवाद संभव है। कहीं भी दस्तखत करने से पहले अच्छी तरह से सोंच ले। भूमि-भवन को लेकर कोई विवाद हो सकता है। दफ्तर या व्यवसाय में आपका प्रदर्शन सुस्त रहेगा। अपने उच्च अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।

मकर: आपके कई कार्य अधर में लटक सकते हैं। मित्रों से वाद-विवाद से बच के रहना चाहिए। आपकी अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों से मतभेद हो सकते है। इस समय में कोई बड़ा कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। कुछ समय के लिए निवेश करने का विचार त्याग दें। आपके मन में दुविधा बनी रहेगी और आप लोगों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे।

कुंभ: लंबी यात्रा के योग बन सकते है। कार्य में नीरसता आ सकती है। अपने पर नियंत्रण रखें। आपका दूर देशों के लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते है। निजी जीवन में जीवन साथी से कुछ मनमुटाव होने की संभावना है। किसी पर विश्वास ना करें।

मीन: आध्यात्मिक विचारों पर ध्यान दें। मन एकाग्र करने की कोशिश करें। मन की स्थिति ठीक ना होने के कारण क्लेश हो सकते है। लंबी दूरी की यात्राओं को टाल दें। जरूरी काम स्थगित हो सकते है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना चाहिए। आपको सामान्य ज्वर की शिकायत हो सकती है।

Admin

Admin

Next Story