×

वृष राशि वालों को कोई अपना दे सकता है धोखा, क्या कहती हैं बाकी राशियां

कोई ऐसा जिस पर आपने हमेशा विश्वास किया,वो धोखा दे सकता है। आज अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाए। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाए। कुछ नए संपर्क दोस्त बनाए। आपके लिए यह खूबसूरत दिन रहेगा....

Newstrack
Published on: 13 Feb 2016 5:04 AM GMT
वृष राशि वालों को कोई अपना दे सकता है धोखा, क्या कहती हैं बाकी राशियां
X

पं. सागरजी महाराज पं. सागरजी महाराज

लखनऊ: शनिवार को ज्यादातर राशियों के लिए अच्छा योग बन रहा है। चंद्र-मंगल के साथ होने से लक्ष्मी योग बन रहा हैं। इनके प्रभाव से लोगों को रुका हुआ पैसा मिलेगा, पुराने निवेश से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की भी मिल सकती है। पं. सागरजी महाराज के अनुसार क्या है आज का राशिफल?

images (2)

मेष: अपने प्रेम संबंधों के बारे में ज्यादा बातें न करें। अगर आप सही लोगों से लेन-देन करेंगे तो आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसके आप हकदार हैं। आपके और जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आज दोनों मामले को संभाल लेंगे।

images (1)

वृष: कोई ऐसा जिस पर आपने हमेशा विश्वास किया,वो धोखा दे सकता है। आज अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाए। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाए। कुछ नए संपर्क दोस्त बनाए। आपके लिए यह खूबसूरत दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

download

मिथुन: वक्त की जरूरत यह है कि धैर्य से काम लें, और बच्चों को थोड़ी आजादी दें। मुमकिन है कि आज आपकी आंखें किसी से चार हो जाए। अगर आप अपने सामाजिक दायरे में रहेंगे तो सही रहेगा। आज कार्यालय का माहौल अच्छा रहेगा। अगर आज आप खरीदारी के लिए निकलते हैं तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

download (1)

कर्क: परिवार के साथ रिश्ते में नई जान डालने का सही वक्त है। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आज आप अनुभव कर सकते हैं, इसलिए तैयार रहे। अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास रहेंगे ।

simha

सिंह: उदास न हो,असफल होना अप्रिय बात नहीं है। वह तो जिंदगी की खूबसूरती है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप शर्मिंदा हो सकते हैं, लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ वो अच्छे के लिए ही हुआ।

images-4

कन्या: अपनी दीवानगी को काबू में रखे, नहीं तो ये आपके प्रेम संबंधों को मुश्किल में डाल सकता है। करियर से जुड़े फैसले खुद न करें। ऐसी जानकारी उजागर न करें जो गोपनीय हो। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास तोहफा आपके मन को खुश करने में मददगार साबित होगा।

images

तुला: आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वायदा ना करें जिसे आप पूरा ना कर सके। मुश्किल मामलों से बचने के लिए अपने संपर्क का उपयोग करने की जरूरत है। आपका जीवन साथी आपको औरों से बेहतर लगेगा। आपको उनसे कोई सरप्राइज मिल सकताा है।

images

वृश्चिक: कामकाज को लेकर दुखी होने की जरूरत नहीं है। समय बहुत कीमती है। हालांकि कई चीजें आपके धैर्य की परीक्षा लेगी। आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आप हर काम में अव्वल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी की जरूरत नहीं है, नुकसान हो सकता है।

dhanu

धनु: प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। अगर आप हुक्म चलाने की कोशिश करेंगे तो परेशानी खड़ी हो सकती है। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक काबिले तारीफ है। चीजों और दूसरे लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों आगे रखेगी। जीवनसाथी की ओर से कोई खास उपहार मिल सकता है।

makar

मकर: झूठ बोलने से बचें, क्योंकि ये आपके आपसी संबंधों को बिगाड़ सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गई कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगा, अगर आप चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी बिना वजह परेशान कर रहा है।

kumbh

कुंभ: साझेदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से ज्यादा परेशानी देंगी। कोई आपका बेवजह का फायदा उठा सकता है, और उसके ऐसा करने से आप खुद ही नाराज हो सकते हैं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने के क्या खामियाजा उठाना पड़ सकता है।

meen

मीन : अपने प्रिय को अपने जज्बातों से परिचित कराना चाहिए। दफ्तर में कोई आपका विरोधी हो सकता है, जो आपके द्वारा तैयार योजनाओं को पूर्ण नहीं होने देगा। अगर कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम है तो आखिरी समय पर स्थगित हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी लगा होगा, जितना आज लगेगा।

Newstrack

Newstrack

Next Story