×

राशिफल: मंगलवार को निवेश के लिए दिन होगा अच्छा या पड़ेगा पछताना

Newstrack
Published on: 9 May 2016 10:47 AM GMT
राशिफल: मंगलवार को निवेश के लिए दिन होगा अच्छा या पड़ेगा पछताना
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: पं. सागरजी महाराज के अनुसार जानें मंगलवार का राशिफल।

2

मेष: भविष्य की योजनाओं के लिए आपको नए संपर्क बनाने की जरूरत है। वे करियर की तरक्की में बहुत मददगार रहेंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है।

3

वृष: घर और काम पर दबाव आपको गुस्सैल और बेचैन बना सकता है। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। नौकरों और सहकर्मियों से परेशान होने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

4

मिथुन: दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएं तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। अगर आप अपने काम पर ध्यान एकाग्र करें, तो आप अपनी उत्पादकता दोगुनी कर सकते हैं।

SDC

कर्क: अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। आज किए गए निवेश बहुत फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे।

23

सिंह: कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएं। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शांति को भंग कर सकता है। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। दफ़्तर का माहौल आज आपके लिए बहुत मुश्किल हो सकता है।

56

कन्या: यह करियर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही वक्त है, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर विश्वास न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें।

TY

तुला: माता-पिता की सेहत पर ध्यान न देना ख़तरनाक साबित हो सकता है और उनकी बीमारी को लम्बा खींच सकता है। राहत के लिए तत्काल डॉक्टर की सलाह लें। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर फ़रमाएं।

WD

वृश्चिक: ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज़्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। दफ़्तर में सर दर्द होने की संभावना है।

OP

धनु: साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा, लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है, जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा, लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।

43

मकर: आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है।

5

कुम्भ: विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे, तो नुकसान मुमकिन है। रिश्तेदारों के यहां जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

45

मीन: अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

Newstrack

Newstrack

Next Story