×

राशिफल: उत्साह और ऊर्जा से लबरेज रहेगा शुक्रवार या होगा कुछ और

Admin
Published on: 14 April 2016 8:31 AM GMT
राशिफल: उत्साह और ऊर्जा से लबरेज रहेगा शुक्रवार या होगा कुछ और
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: इस बार शुक्रवार उत्साह और ऊर्जा से लबरेज है। क्योंकि इसी दिन रामनवमी भी है। पं.सागरजी महाराज के अनुसार जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का राशिफल।

images5

मेष: आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज्यादा अच्छा नहीं है। दफ्तर का माहौल आज आपके लिए बहुत मुश्किल का हो सकता है। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

hj

वृष: सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में इसका भरपूर फायदा उठाएं। एक तरफा लगाव आपके लिए केवल दिल तोड़ने वाला होगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है। जीवनसाथी के साथ हंसते- खिलखिलाते हर पल के मजे लेते हुए आप किशोरावस्था को महसूस करेंगे।

images

मिथुन: आप समझते थे जिसपर आंखें बंद करके यकीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़

सकता है। आप मेहनत और परिश्रम के बल पर आप अपने मुकाम को हासिल करने में सफल होंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन के लिए ये जीवन के सबसे मुश्किल समय में से एक हो सकता है।

try

कर्क: आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। तनाव से भरा दिन रहेगा, नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ बहुत वक़्त गुजारने का अवसर मिल सकता है।

images1

सिंह: आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहां आप सबके ध्यान का केन्द्र होंगे। जाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौके हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच बहुत गलत है। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आज बहुत रोमानी मिज़ाज में है।

drtfd

कन्या: अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है, आपको जरूरत है तो बस अपने आंख-कान खुले रखने की जरूरत है। दफ्तर में सर दर्द होने की संभावना है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा बहुत दौड़-भाग वाली रहेगी।

ोेs

तुला: पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आपका जीवनसाथी का फोन आपका दिन बना देगा। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता होकर ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपकी उपलब्धियां आपकी उम्मीदों से ज्यादा होंगी। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। रोमानी गाने, महकती मोमबत्तियां, लज़ीज़ खाना और पेय आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है।

images4

वृश्चिक: आज प्रेम संबंधों में स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल करें। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें। आपको बैठकर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की जरूरत है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। वैवाहिक जीवन बहत कठिन लगता है।

images3

धनु: समय, काम-काज, पैसा, दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ दोनों आपस में कुछ ऐसा ही मिजाज रहेगा आपका।अब तक जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअसल आपका शुभचिंतक है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है।

mak

मकर: आज रुमानियत का मौसम जरा खराब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच बहुत गलत है। चीज़ों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

ss

कुम्भ: उदास न हों, कभी-कभी असफलता अच्छी होती है। इससे जिंदगी और भी खूबसूरत लगती है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आज का दिन फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीजें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है, लेकिन आज के दिन आप दोनों ज्यादा-से-ज्यादा एक दूसरे के करीब रहना चाहेंगे।

timthumb.php

मीन: निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको खुशमिजाज और जिंदादिल बनाए रखेगा। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुंचाएगी। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।

Admin

Admin

Next Story