×

किसे मिलेगा प्यार और कौन खाएगा धोखा बताएगा आपका शुक्रवार?

Admin
Published on: 18 Feb 2016 12:20 PM GMT
किसे मिलेगा प्यार और कौन खाएगा धोखा बताएगा आपका शुक्रवार?
X

पं. सागर जी महाराज पं. सागर जी महाराज

लखनऊ: शुक्रवार को लक्ष्मी का पूजन किया जाता है । या यूं कहें आज लक्ष्मी मां का दिन है और मां अपने जातकों कभी भी दुखी नहीं करती । इसलिए कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा । पं. सागरजी महाराज के अनुसार क्या है द्वादशी का राशिफल

images (2)

मेष: आज होशियारी से काम ले और क्रोध न करें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में परेशानी होगी। आज ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आज का दिन आंनंद में घिर जाने का है, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम की अनुभूति होगी।

images (1)

वृष: आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होगा। अगर आप हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो सिर्फ नाकामी आपके हाथ लगेगी। अपने साथी की कमियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें। नौकरी में बदलाव मानसिक संतोष देगा। तनाव से भरा दिन नजदीकी लोगों से मतभेद करा सकता हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज्यादा मिठास है।

download

मिथुन: हालात ठीक करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें। रोमांटिक जिंदगी में बदलाव संभव है। कामकाज के दौरान आप पूरे दिन बहुत हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। आपके जीवनसाथी की बेरुखी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

download (1)

कर्क: करीबी दोस्त और साझीदार की नाराजगी आपकी जिंदगी को मुश्किल बना सकती हैं। आपको अपनी तरफ से सबसे बेहतर तरीके से बर्ताव करने की जरूरत है, क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज हो सकता है। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाकई स्वर्ग से बनकर आता है।

simha

सिंह: आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज देने की योजना बनाएं और इसे उसके लिए एक खूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की जरूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम जरूर देगा। सड़क पर गाड़ी संभल कर चलाएं।

images-4

कन्या: साझीदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से ज्यादा परेशानियां देंगी। कोई आपका फायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप खुद ही नाराज हो सकते हैं। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। जीवनसाथी से बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।

images

तुला: झूठ बोलने से बचें, क्योंकि यह आपके प्रेम-संबंध को बिगाड़ सकता है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और खास कामों के लिए है। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते है।

images

वृश्चिक: क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी जिंदगी प्यार-मोहब्बत के नजरिए से ऐसे ही महकने को है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अपने काम और शब्दों पर ध्यान दें, क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन संभव है।

makar

मकर: जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की जरूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम देगा। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएं, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क बनाएं। ऐसा लगता है कि आप इस समय अपने वैवाहिक जीवन के सबसे खूबसूरत पल बिताने के लिए जा रहे हैं।

dhanu

धनु: आपका प्रिय आपको उपहार दे सकता है। अगर आप यकीन करते हैं कि वक्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए कदम उठाने होंगे। अपने काम और शब्दों पर ध्यान दे, क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

kumbh

कुंभ: वक्त की जरूरत है कि धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आजादी दें। अपने साथी की मांग के आगे न झुकें। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

meen

मीन: आज कुछ गहने और घरेलू सामान खरीद सकते हैं। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने सहकर्मी से बढ़त दिलाएगी। अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। शादी सिर्फ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है। एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी जरूरी है।

Admin

Admin

Next Story