×

राशिफल: प्यार पर शनि की है पैनी नजर, सावधान रहकर करें पहल

Admin
Published on: 18 March 2016 11:51 AM GMT
राशिफल: प्यार पर शनि की है पैनी नजर, सावधान रहकर करें पहल
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: पं.सागरजी महाराज के अनुसार जानिए कैसा रहेगा शनिवार का राशिफल। शनिवार के दिन किसके साथ होगा उठा-पठक। कौन पाएगा शनिदेव की कृपा।

23

मेष: अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

11 - Copy

वृष: जल्दबाजी में निवेश न करें। अगर आप सभी कोणों से परखेंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंग। किसी की दखलअंदाजी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। आपको कुछ सबसे बढ़िया अवसर नये लोगों के माध्यम से मिलेंगे। दूसरों की राय को ध्यान से सुनें।

gemini

मिथुन: उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मजेदार रहेगा, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुंचेंगे। आज जीवन से रोमांटिक पहलू ओझल-सा रहेगा। काम पर लोगों के साथ मेल-जोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें।

cancer

कर्क: नवजात शिशु की खराब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि जरा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए।

images

सिंह: अपने बेपरवाह रवैये की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। आप इस दिन को अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौके को आज यूंं ही न गवाएं तो अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आज आपको रंग ज्यादा चटख नजर आएंगे।

virgo

कन्या: पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छेवक्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। बहुत खूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आज आराम के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

libra

तुला: दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी से बचें। गलतफहमी के चलते आपके और आपके प्रिय के बीच थोड़ी दरार पड़ सकती है। आपको याद रखना चाहिए कि प्यार में भी संजीदगी की जरूरत होती है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा।

scorpio

वृश्चिक: आज अपने खूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफ़ेक्ट्स भी होते हैं,आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है।

122

धनु: रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके साथी का मूड ज्यादा अच्छा नहीं है। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फायदेमंद रहेगा। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। ये विवाहितों के लिए सबसे ख़ास दिनों में से एक है।

Capricorn

मकर: सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है। मोहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे।

aquarius

कुम्भ: अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। विवाद से बचने के लिए दूसरों की बातें भी ध्यान से सुनें। अपने साथी के बिना समय बिताने में परेशानी महसूस करेंगे। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

Pisces

मीन: आज प्यार की मदहोशी में हकीकत और फसाना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फायदेमंद रहेगा। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

Admin

Admin

Next Story