×

मकर राशि वालों को मिलेंगे मनपसंद साथी, बाकी राशियों का क्या है इशारा ?

Newstrack
Published on: 5 Feb 2016 4:59 AM GMT
मकर राशि वालों को मिलेंगे मनपसंद साथी, बाकी राशियों का क्या है इशारा ?
X

पं. सागरजी महाराज पं. सागरजी महाराज

लखनऊ: कई दिनों से चला आ रहा अशुभ योग आज खत्म होने वाला है। आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहेगा। चंद्रमा आज धनु राशि आएगा। जिससे शनि के साथ बन रहा अशुभ योग खत्म हो गया हैं। इससे बहुत से लोगों को राहत मिलेगी। लोगों के रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। तनाव खत्म होगा। करियर में आगे बढऩे के रास्ते मिलेंगे। पंडित सागरजी महाराज के अनुसार शुक्रवार को मूल नक्षत्र होने से स्थिर योग बन रहा है। इसके प्रभाव से प्रॉपर्टी और सेविंग्स बढ़ाने के मौके भी कुछ लोगों को मिलेंगे।12

मेष: आज आप अध्यात्मिक विषयों से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतन शक्ति आपकी सहायता करेगी। वाणी पर संयम रखने की जरूरत हैं। धन का लाभ मिलेगा।

13

वृष: परिजनों के साथ सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे और किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएंगे। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। सफलता मिलने के साथ यश में वृद्धि होगा।

14

मिथुन: आज का दिन शुभ है। प्रियजनों के साथ आनंद, उल्लासपूर्ण वातावरण में समय बिताएंगे। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य परेशान करेगा।

15

कर्क: शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्याग्रता में आज आपका दिन बीतेगा। मित्रों और संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धन खर्च का योग बन रहा है। विवादास्पद प्रसंगों से दूर रहें।

16

सिंह: आज सावधानी रखने के लिए गणेशजी की सलाह लें। वाणी पर संयम बरतने के साथ वाद विवाद से बचे। माता के साथ विवाद होने की संभावना है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

17

कन्या: शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिजनों के साथ संबंधों में मधुर संबंध बनेंगे।

images

तुला: आज मन दुविधा में रहेगा। जिससे किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। आवश्यक कार्य की शुरुआत के लिए दिन उचित नहीं है। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

18

वृश्चिक: आज शारीरिक और मानसिक रूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। मित्रों और स्रेहीजनों से मुलाकात से

आनंद की प्राप्ति होगी।

20

धनु: वार्णी पर संयम रखें, क्योंकि कुछ गलत बोलने से बना बनाया काम बिगड़ सकता है, और आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। क्रोध पर कंट्रोल करें, अन्यथा

बिना बात के वाद-विवाद हो सकता है।

19

मकर: आज का दिन लाभदायी है। संबंधियों और मित्रों के साथ आनंद के साथ दिन गुजरेगा। विवाह योग्य हैं तो इच्छित जीवनसाथी का चयन कर सकते हैं।कारोबार में वृद्धि होगी।

121

कुंभ: आज आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है।आज आप स्वास्थ्य की वजह से रहेंगे परेशान। कारोबार के क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जो आपको आनंद प्रदान करेगी।

22

मीन: उच्च अधिकारी के साथ संबंधों में दरार न पड़े। इसका विशेष ध्यान रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धा के साथ वाद-विवाद को टालें, प्रयास सफल होगा।

Newstrack

Newstrack

Next Story