×

बच्चों को लगेगा पढ़ाई में मन या मिलेगी मम्मी की डांट, जानें कैसा रहेगा सोमवार

suman
Published on: 8 Aug 2016 4:54 AM GMT
बच्चों को लगेगा पढ़ाई में मन या मिलेगी मम्मी की डांट, जानें कैसा रहेगा सोमवार
X

लखनऊ: कैसा रहेगा सोमवार। किसी के घर होगा मेहमानों का आना-जान तो किसी के घर पर परिजनों को लगाने पड़ेंगे। हॉस्पिटल के चक्कर। पं. सागरजी महाराज के अनुसार जानते है कि कैसा रहेगा दिन । किसी का पढ़ाई में लगेगा मन और किसी को मिलेगी मम्मी की डांट जानें कैसा रहेगा सोमवार।

images4

मेष : सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा और उनसे लाभ भी होगा। प्रकृति के सानिध्य में पर्यटन पर जाएंगे। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में संवादिता रहेगी। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।

taurus_inner 3

वृषभ : नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखनेवाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी।

images3

मिथुन : प्रतिकूल संयोग बनने से आपके कार्य में विलंब होगा। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट के रोग सताएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का भोग बनना पड़ेगा। राजकीय कठिनाइयां बाधक बनेंगी। महत्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखें। संतान के साथ मतभेद होगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहें।

images5

कर्क : मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा। बाहर के भोजन के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बखेड़ा खड़ा होगा। नए सम्बंध तकलीफदायक साबित होंगे। पैसे की तंगी का अनुभव करेंगे। दुर्घटना, ऑपरेशन का योग है। ईश्वर भक्ति से राहत महसूस कर सकेंगे।

images6

सिंह : पति-पत्नी के बीच मामूली कारणों से खटराग उत्पन्न होने से मनमुटाव होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होने का योग है। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की गई मुलाकात आनंददायक नहीं रहेगी।

images 4

कन्या: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

images9

तुला : आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतान की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में भाग लेने का अवसर आएगा, परंतु उसकी गहराई में न उतरें।

images7

वृश्चिक : आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय का अनुभव करेंगे। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी। पारिवारिक सदस्यों तथा सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, वाहन, वगैरह की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें।

images2

धनु : गूढ़ रहस्यमय विद्याएं और अध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग है। छोटे भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।

images1

मकर : परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर-सट्टा में पूंजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य सम्बंधी कुछ शिकायत रहेगी। आंख में तकलीफ होने की संभावना है। नकारात्मक वृत्ति दूर करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा।

images8

कुम्भ: शारीरिक-मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। सगे-सम्बंधियों, मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण और मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने-फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है। अध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे।

pisces_inner 5

मीन: आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय खूब ध्यान रखें, एकाग्रता में कमी और बेचैनी का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। मित्रों और स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे। लालच की प्रवृत्ति आपको नुकसान न पहुंचाए, इसका ध्यान रखें। जमानतगीरी या कोर्ट-कचहरी के मामलों में न पड़ना।

suman

suman

Next Story