×

वास्तु के साथ इन बातों पर दें ध्यान, दूर होगी आपके अंदर की ये बहुत बड़ी कमी

suman
Published on: 8 Dec 2018 4:14 AM GMT
वास्तु के साथ इन बातों पर दें ध्यान, दूर होगी आपके अंदर की ये बहुत बड़ी कमी
X

जयपुर:आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। आलस्‍य को दूर करना सफलता हासिल करने के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है।कुछ उपाय आलस्‍य को अपने रास्‍ते से दूर करने में मददगार साबित हो सकते है।यदि किसी व्यक्ति को ऐसा महसूस हो कि आलस्य प्रमाद के कारण उसे वांछित सफलता नहीं मिल रही है या उसका मन कामकाज में नहीं लग रहा है तो उसे कटेरी की जड़ शहद में पीस लेनी चाहिए तथा मात्र इसके सूंघने से आलस्य प्रमाद से राहत मिलेगी, आप ऊर्जावान होंगे. आलस्य और निराशा अगर हावी होने लगे तो यह उन्नति के मार्ग से भटका देती है। आलस्य शरीर को कमजोर बनाने के साथ मनुष्य को नकारात्मकता की ओर ले जाता है। वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं, जिनकी सहायता से हम अपने जीवन से आलस्य और निराशा को पूरी तरह हटा सकते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का उजियारा ला सकते हैं। जानते हैं इन उपायों के बारे में।

आलस्य को दूर भगाने के लिए सबसे पहले अपने शयनकक्ष पर ध्यान दें। कभी भी गंदे बिस्तर या पलंग पर न सोएं। हर हफ्ते में कम से कम एक बार अपने पलंग या बिस्तर को अच्छी तरह साफ करें। बेडशीट को रोजाना बदलें। स्वच्छ बिस्तर पर ही आराम करें।

कभी भी बासी भोजन को न खाएं। बासी खाना भी आलस्य पैदा करता है। घर की सफाई का विशेष ध्यान रखें और घर से कूड़ा करकट निकालने के बाद इसे घर से बाहर ले जाएं और बाएं हाथ की ओर झाड़ू को जोर से तीन बार झटक दें।

प्रतिदिन स्नान करें और स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें। कपड़े पहनने से पहले इन्हें जोर से झटक दें। ध्यान रखें कि कपड़े धोते समय ज्यादा देर तक इनको भिगोकर नहीं रखें।

ये 10 चीजें आपके घर में ला रही है दुर्भाग्य, जल्द कर लें समय रहते इसका निदान

इसके अलावा भी टाल मटोल वास्तव में आलस का ही प्रतिरूप है। जब भी कोई काम आता है, हम उसे यह कहकर टाल देते हैं कि इसे थोड़ी देर बाद कर लूंगा। लेकिन यह हमारी आदत लत बन जाती है।

एक ही समय में एक साथ बहुत सारे काम करने की स्थिति में आप खुद को हतोत्साहित महसूस करने लगते हैं। लेकिन इन सब चीजों को व्‍यवस्थित कर आप काम को आसान बना सकते हैं। कुछ भी हो सभी के लिए आयोजन बहुत जरूरी होता है।

सोना का एक नियमित शेड्यूल होना बहुत महत्‍वपूर्ण है। यह पता करना बहुत जरूरी है कि आपको रात में पर्याप्‍त नींद आती है या नहीं। सप्ताहांत सहित, प्रत्येक दिन एक ही समय में बिस्तर पर सोने और एक ही समय पर उठने की आदत बनाये। कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें। समय के साथ, आप इतने सक्षम हो जायेगें कि बिना अलार्म घड़ी के स्‍वयं ही यह सब कर पायेगें।

एक भारी यानी फैट, शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन से आपको आलस महसूस होता है। इसके अलावा आपको ग्लाइसेमिक खाद्य पदार्थों से भी दूर रहना चाहिए क्‍योंकि यह रक्त शर्करा के बढ़ने के साथ आपमें अस्‍थायी ऊर्जा को बढ़ावा देता है। ऐसी ऊर्जा कुछ मिनट में दूर होकर आपको थकान महसूस करवाती है।

एक्‍सरसाइज, दिमाग सहित शरीर के हर हिस्‍से के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। जब आप नियमित रूप से एक्‍सरसाइज करते हैं तो आप खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करते है। रक्त परिसंचरण बेहतर और चयापचय कार्यों भी अच्‍छी तरह से होते है। इसलिए नियमित रूप से एक्‍सरसाइज करने की कोशिश करें, आप सिर्फ 15 मिनट की एक्‍सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें।

सफल लोगों को आलस्‍य कभी जीत नहीं सकता है। आप खुद को कुछ तरीकों से ऐसे लोगों के साथ संबद्ध करने का प्रयास करें। जानें कि दैनिक चुनौतियों के साथ लड़कर भी सफलता को कैसे हासिल करते हैं और वह किस तरह आलस को अपने दूर करने में कामयाब होते हैं।

suman

suman

Next Story