×

लोकसभा चुनाव : टीडीपी के खिलाफ हो रही साजिश- नायडू

चुनावी मौसम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू खासे आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव तेलुगू देशम पार्टी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। नायडू ने यह भी आरोप लगाया है कि वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों से छुटकारा पाने के लिए मोदी से समझौता कर लिया है।

Rishi
Published on: 19 March 2019 2:36 PM GMT
लोकसभा चुनाव : टीडीपी के खिलाफ हो रही साजिश- नायडू
X

कृष्णा : चुनावी मौसम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू खासे आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव तेलुगू देशम पार्टी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। नायडू ने यह भी आरोप लगाया है कि वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों से छुटकारा पाने के लिए मोदी से समझौता कर लिया है।

नायडू ने यहां टीडीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पंखा है, तेलंगाना राष्ट्र समिति स्विच है और भाजपा पावर है। नायडू ने एनडीए सरकार पर आंध्र प्रदेश के साथ धोखा करने का आरोप लगातेे हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी फिर से सत्ता में आ गए तो देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं रहेंगे।

ये भी देखें :लोकसभा चुनाव : जानिए पुडुचेरी लोकसभा सीट के बारे में, सिर्फ यहां…

नायडू ने जगन पर हमला बोलते हुए कहा कि जगन अपने चाचा वाई.एस. विवेकानंद की मौत से राजनीतिक फायदा उठा रहा है। अगर जगन सत्ता में आया तो क्या राज्य में कोई सुरक्षित जी पाएगा? वो (जगन) विवेकानंद की हत्या के लिए हमें दोषी ठहरा रहे हैं और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि केंद्र में मोदी उन्हें बचा लेंगे। सभी अच्छे लोग टीडीपी ज्वाइन कर रहे हैं जबकि चोर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में जा रहे हैं।

नायडू ने अपनी पार्टी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि टीडीपी के कैडर सिकंदर की सेना की तरह हैैं। ‘सिकंदर के पाद दुनिया जीतने के लिए दस लाख सैनिकों की सेना थाी। टीडीपी के पास 65 लाख समर्पित सैनिक हैं जो हर असंभव को संभव बना सकते हैं। हम एसेम्बली में 150 से ज्यादा सीटें और राज्य में लोकसभा की सभी 25 सीटों पर विजय हासिल करेंगे।’

ये भी देखें : लोकसभा चुनाव : जानिए ढेंकानाल लोकसभा सीट के बारे में, सिर्फ यहां…

नायडू ने कहा कि जनता दल (यू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने आंध्र में सात लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटवा दिए हैं।

इस बीच टीडीपी ने सभी 25 संसदीय सीटों पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश में 11 अप्रैल को लोकसभा व विधानसभा के चुनाव होंगे।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story