×

शिवसेना स्टार प्रचारकों की सूची : उद्धव ठाकरे और आदित्य सहित कई बड़े नाम शामिल

शिवसेना ने 27 मार्च बुधवार को लोकसभा चुनावों के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

Anoop Ojha
Published on: 27 March 2019 12:33 PM GMT
शिवसेना स्टार प्रचारकों की सूची : उद्धव ठाकरे  और आदित्य सहित कई बड़े नाम शामिल
X

मुंबई: शिवसेना ने 27 मार्च बुधवार को लोकसभा चुनावों के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें.....वादों को पूरा नहीं करने के लिए BJP को याद किया जाएगा : चिदंबरम

इस सूची में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुभाष देसाई, दिवाकर राउते, रामदास कदम और एकनाथ शिंदे के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा सूची में शिवसेना सांसद संजय राउत, अनंत गीते, आनंदराव अडसुल और चंद्रकांत खैरे के नाम भी इसमें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें.....लोकसभा चुनाव : क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी दोहरा पाएगी पिछला रिकार्ड प्रदर्शन

स्टार प्रचारक के तौर पर शिवसेना के नेता आदेश बांदेकर, गुलाबराव पाटिल, विजय शिवतारे, सूर्यकांत महादिक, विनोद घोसालकर, नीलम गोहे, लक्ष्मण वडले, नितिन बी पाटिल, वरूण सरदेसाई और राहुल लोंधे स्टार प्रचारक होंगे।

इससे पहले भाजपा और कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story