×

मेनका गांधी आज 2 दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर आयेंगी, ये है मिनट टू मिनट प्रोगाम

केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी, शास्त्रीनगर स्थित आवास पर रात्रि विश्राम करेगी। 31 मार्च को भी पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेगी।

Shivakant Shukla
Published on: 29 March 2019 8:14 AM GMT
मेनका गांधी आज 2 दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर आयेंगी, ये है मिनट टू मिनट प्रोगाम
X

सुल्तानपुर: भारतीय जनता पार्टी की नेता केन्द्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री एवं सुल्तानपुर से पार्टी प्रत्याशी मेनका गांधी कल 2 दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर आयेंगी।

बता दें कि बीजेपी ने उनके बेटे वरूण गांधी की जगह इस बार उन्हें सुल्तानपुर से उम्मीदवार बनाया है। और वरूण गांधी को उनकी मां मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र पीलीभीत से प्रत्याशी बनाया है। मेनका गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा हैदरगढ़, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना होते हुए सुल्तानपुर पहुँचेंगी।

ये है मिनट टू मिनट प्रोगाम

1- 10 बजे प्रातः ऊँचगांव में स्वागत

2- 10:10 बजे अलीगंज में स्वागत

3- 10:30 बजे अमहट में स्वागत

4- 10:35 बजे गभड़िया में स्वागत

5- 10:40 बजे सब्जी मंडी में स्वागत

6- 10:50 बजे स्टेट बैंक के पास स्वागत

7- 10:55 बजे माल्यार्पण डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क

8- 11:00 बजे बूथ कार्यकर्ता बैठक, तिकोनिया पार्क

9- 2:00 बजे होली मिलन, बार एसोसियेशन सिविल कोर्ट

10- 3:00 बजे कलेक्ट्रेट चौराहा स्वागत

11- 3:10 बजे पोस्ट आफिस चौराहा स्वागत

12- 3:20 बजे शाहगंज चौराहा स्वागत

13- 3:30 बजे पंजाबी कालोनी स्वागत

14- 3:40 बजे दरियापुर तिराहा स्वागत

15- 3:50 बजे पयागीपुर चौराहा स्वागत

16- 4:00 बजे लोहरामऊ धाम दर्शन

17- 4:20 बजे कार्यकर्ता पदाधिकारी बैठक,नवीन बीजेपी कार्यालय, पयागीपुर

केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी, शास्त्रीनगर स्थित आवास पर रात्रि विश्राम करेगी। 31 मार्च को भी पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेगी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story