×

मोदी के चमत्कार पर भरोसा है भाजपा के इस प्रदेश अध्यक्ष को

डा0 पाण्डेय ने कहा कि 2014 से पहले देश में विकास की जगह अखबारों की सुर्खियां भ्रष्टाचार व मंहगाई बनती थी। 2014 के बाद जब से हमारी सरकार आई है, तब से विकास के मामले में देश आगे बढ़ रहा है। आज मोदी की वजह से देश की अर्थ व्यवस्था भी काफी मजबूत हुई है।

SK Gautam
Published on: 16 May 2019 4:38 PM GMT
मोदी के चमत्कार पर भरोसा है भाजपा के इस प्रदेश अध्यक्ष को
X

लखनऊ: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा महेंद्र नाथ पांडेय ने आज चुनावी सभा में दावा किया कि मोदी की वजह से ही पूरे विश्व में भारत का नाम ऊॅचा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार 300 से अधिक सीटों पर देश की जनता आशीवार्द देने जा रही है। कृषि प्रधान देश में चंदौली और वाराणसी के लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। यहां की जनता एक बार फिर से आपको आशीर्वाद देने जा रही है।

ये भी देखें : दीपिका पादुकोण की जानलेवा तस्वीरें, लोगों ने दिखाई दिलचस्पी

डा0 पाण्डेय ने कहा कि 2014 से पहले देश में विकास की जगह अखबारों की सुर्खियां भ्रष्टाचार व मंहगाई बनती थी। 2014 के बाद जब से हमारी सरकार आई है, तब से विकास के मामले में देश आगे बढ़ रहा है। आज मोदी की वजह से देश की अर्थ व्यवस्था भी काफी मजबूत हुई है। मोदी के नेतृत्व में देश को विश्वास हुआ है कि उनके सपने पूरे हो रहे हैं। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। मोदी की वजह से गरीब को पक्का घर, बिजली, गैस, शौचालय और बैंक खाते मिले। हर घर तक सडक पहुंच रही है।

ये भी देखें : हाईकोर्ट-सीओ को बिना केस प्रताड़ित करने पर फटकार, आगे ऐसा न करने कि दी नसीहत

डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी की वजह से सेना का शौर्य बड़ा है। पुलवामा हमला के बाद जिस तरह से बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों पर आपने हमला कराया, उससे सेना ही नहीं बल्कि देश का नाम भी ऊंचा हुआ। उन्होंने कहा कि आपकी ही वजह से अब देश में आतंकी धमाकों की आवाज नहीं सुनाई देती है। मुझे और जनता को उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में अगले 5 साल चलने वाली सरकार में देश बहुत ही आगे बढ़ेगा। पूरे देश का विश्वास है कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story