×

द अनटोल्ड स्टोरी: MS DHONI की वजह से बर्बाद हो गया इन क्रिकेटर्स का करियर

By
Published on: 30 Sep 2016 9:35 AM GMT
द अनटोल्ड स्टोरी: MS DHONI की वजह से बर्बाद हो गया इन क्रिकेटर्स का करियर
X

महेंद्र सिंह धोनी - फाइल फोटो महेंद्र सिंह धोनी - फाइल फोटो

मुंबई: फाइनली आज धोनी और इंडियन क्रिकेट टीम से लगाव रखने वालों का इंतजार ख़त्म हो गया। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। लेकिन वहीं इस फिल्म में धोनी की लाइफ के कुछ फैक्ट्स ऐसे भी हैं, जिन्हें दिखाया नहीं गया है। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि जब से महेंद्र सिंह धोनी नाम का सूरज क्रिकेट की दुनिया में चमका है, तब से कुछ क्रिकेटर्स की दुनिया में अंधेरा छा गया है।

आगे की स्लाइड में जानिए धोनी की लाइफ से जुड़े कुछ हैरान कर देने वाले फैक्ट्स

dhoni1

सभी जानते हैं कि माही इंडियन क्रिकेट टीम के लिए काफी लकी हैं जब से वह इंडियन टीम में शामिल हुए हैं, तब से हमारी टीम ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। कहा जाता है कि जो भी एक बार धोनी की शरण में आता है, उसे वह सोने की तरह चमका देते हैं। कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिनका करियर धोनी ने संवार दिया है। लेकिन यह बात भी सच है कि धोनी की वजह से कई क्रिकेटर्स का करियर भी बर्बाद हो गया है। आप यकीन नहीं करेंगे कि इंडियन टीम को टेस्ट में नंबर 1, T20 और वनडे वर्ल्ड में चैंपियन बनाने वाले कैप्टन धोनी कई क्रिकेटर्स के करियर की बर्बादी का कारण हैं। ये बेचारे क्रिकेटर्स धोनी की वजह से ही इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल नहीं हो सके हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए कब बने धोनी उन क्रिकेटर्स की जिंदगी का ब्रेक

dhoni2

बता दें कि इंडियन टीम में धोनी का आगाज 2004 में हुआ था उस समय इंडियन क्रिकेट टीम को विकेट कीपर की तलाश थी। शायद किस्मत भी धोनी का साथ दे रही थी उस समय इंडियन टीम के विकेट कीपर को चोट लग गई, और मौका मिल गया। धोनी को अपना टैलेंट दिखाने का धोनी के अच्छे प्रदर्शन से कई क्रिकेटर्स के करियर पर ब्रेक ही नहीं लगा बल्कि धोनी के सीनियर होने के कारण कुछ क्रिकेटर्स अब तक अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए उन क्रिकेटर्स के नाम

ajay ratra

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अजय रात्रा का है उस टाइम के क्रिकेटर्स नयन मोंगिया का करियर ढलान पर था। सेलेक्टर्स के पास धोनी के अलावा सचिन के दोस्त समीर दिघे और अजय रात्रा में से एक को चुनने का ऑप्शन था। उस समय रात्रा को ही मौका मिला और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक भी जमाया पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टेस्ट में वह चोटिल हो गए और फिर धोनी का सूरज चमकने के साथ ही उनका सितारा हमेशा के लिए गुम हो गया।

आगे की स्लाइड में जानिए दूसरे क्रिकेटर के बारे में जिसका धोनी की वजह से बर्बाद हुआ करियर

parthiv patel

रात्रा के बाद सबसे कम एज में पार्थिव पटेल को खेलने का मौका मिला शुरूआत में जमकर पार्थिव का बल्ला चला, लेकिन विदेशी पिचों पर उनकी बल्लेबाजी कमजोर कड़ी साबित हुई। साथ ही विकेट कीपिंग में कुछ गलतियों के चलते टीम से जब वह बाहर हुए, तो अब तक धोनी की जगह चुने जाने का इंतजार ही कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें ... VIDEO में देखिए कैसे भीड़ में गुम हुई मासूम, फिर मैच छोड़ राफेल ने रोती मां से मिलाया

Next Story