×

प्यार में रिजर्व या देखने में खूबसूरत, कैसे होते जनवरी में जन्मे लोग

Admin
Published on: 30 April 2016 7:53 AM GMT
प्यार में रिजर्व या देखने में खूबसूरत, कैसे होते जनवरी में जन्मे लोग
X

लखनऊ: साल के बारह महीनों का अपन-अलग ही महत्व है और आपको हम बताने जा रहे है कि आप के व्यक्तित्व में आपके जन्म के महीने से कौन से गुण स्वतः ही आता हैं। इस कड़ी में सबसे पहले जनवरा में जन्म लिए लोगों का स्वभाव जानते है।

fdddddd

जनवरी में जन्मे लोग होते है खूबसूरत

साल का सबसे पहला महीना जनवरी खुशनुमा मौसम के लिए पसंद किया जाता है। कहते है इस महीने में पैदा होने वाले लोग भी बहुत खूबसूरत होते हैं। इनको कपड़ों में बहुत रुचि होती है। इनकी फैशन की समझ भी जबरदस्त होती है। इस महीने में पैदा होने वाले लोगों को बोरियत काफी जल्दी महसूस होती है क्योंकि ये लोग ऊर्जा से भरे होते हैं।

ऊपरी तौर पर ये लोग ज्यादा शोर करने वाले प्रतीत होते हैं क्योंकि ये लोग जोश से भरे होते हैं। इस महीने पैदा होने वाले लोग अपने भावनाओं को छुपा कर रखते हैं। इनके अंदर क्या चल रहा है, इसका पता लगाना बेहद मुश्किल काम है। ये लोग ज्यादा इमोशनल होते हैं और इमोशनली हर्ट होने पर इन्हें दुख से बाहर आने में लंबा समय लगता है।

jani

दिखावा नहीं करते

ये बहुत ज्यादा एंबिशियस होते है और पैसे को बहुत महत्व देते है। दिखावा बिलकुल पसंद नहीं करते और न ही इन कामों में पैसा खराब करते है।ये लोग सही समय आने का इंतज़ार नहीं करते है। ऐसा देखा गया है के ऐसे लोगों को जो मुश्किल आती है ये उसको ही अपॉरच्यूनिटी में बदल देते है।

fggggg

अच्छे पॉलिटिशियन

ये एक अच्छे पॉलिटिशियन बनने का गुण अपने में रखते है। ये लोग दोस्त सोच-समझकर बनाते है। इन्हें अपनी इज्जत बहुत प्यारी होती है। ये लोग बचपन में ज्यादा सीरियस होते है लेकिन जैसे-जैसे बड़े होते है बच्चे बनते जाते है।

g

कानून को मानने वाले होते है।

ये लोग कानून का पालन करते है। ये लोग अपनी दौलत-शोहरत को दिखाना पसंद नहीं करते। न ही किसी से झगड़ा पसंद करते है ताकि भविष्य कोई तकलीफ न हो।

gfrnr

प्यार में रिजर्वड

प्यार के मामले में ये थोड़े रिजर्व नेचर के होते है अपनी भावना सबके सामने नहीं दिखाते। ये लोग प्रॉमिस आसानी से नहीं करते, क्योंकि इसे पूरा करना इनके छवि पर आ जाता है।

fg

स्वतंत्रता प्रिय होते है।

ये लोग हर तरह से स्वतन्त्र होना पसंद करते है । नकरात्मक अवस्था में ये लोग चाहते है कि सभी इनकी समझ से ही काम करे , ये लोगों को अपनी तरफ करने में लग जाते है। ऐसे में ये अपना भी काफी नुकसान कर बैठते है।

इनका लकी नंबर,कलर क्या है

लकी नंबर : 5, 3, 1

लकी कलर : डार्क ब्ल्यू, रेड और लाइट येलो

लकी डे :थर्सडे, फ्राइडे, संडे

लकी स्टोन : गोमेद और ब्लू टोपाज

नोट: फरवरी में जन्में लोगों के बारे में अगले दिन पढ़ें...

Admin

Admin

Next Story