×

हंसमुख, चंचल या फिर जुनूनी, जानें कैसे होते हैं जून में जन्मे लोग

Newstrack
Published on: 6 May 2016 6:20 AM GMT
हंसमुख, चंचल या फिर जुनूनी, जानें कैसे होते हैं जून में जन्मे लोग
X

लखनऊ: इनके साथ सभी को मजा आता है। ये लोग रहस्यमय स्वभाव के होते हैं। इन्हें समझ पाना बेहद मुश्किल है। इन लोगों में गजब का आत्मविश्वास होता है। ये लोग ईमानदार होते हैं। पर कभी-कभी इन्हें लोगों की भावनाओं का ख्याल नहीं रहता है। ये लोग मिलनसार होते हैं लेकिन इन्हें सब पर शासन करने में अच्छा लगता है। जून में पैदा हुए लोग भावनात्मक रुप से कमजोर होते हैं और जल्दी हर्ट हो जाते हैं। इन्हें गुस्सा भी अनियंत्रित आता है।

ये भी पढ़ें...लापरवाह, सनकी और प्यार में गंभीर, जानें कैसे होते है मई में जन्में लोग

बाद में पछताते हैं। कुछ लोग बहुत समझदार भी होते हैं और जल्दी माफ कर देते हैं। इनका दिमाग बहुत तेज होता है और इसलिए इन्हें अधिकतर चीजें याद रहती हैं। ये कई बार लोगों के विषय में गलत धारणा बना लेते हैं। दुनियादारी की पर्याप्त समझ इनमें होती है। बेहतरीन दोस्त साबित होते हैं।

ccccsf

जिद्दी और जुनूनी

ये लोग जिद्दी और जुनूनी होते है। अपनी बात पर अड़े रहने वाले और सच के लिए मर-मिटने वाले होते है।कई बार जिद और रूखे स्वभाव के कारण अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। बाद में पछताते हैं पर जताते नहीं। इनमें शासन करने की प्रवृत्ति इतनी प्रबल होती है कि हर किसी को अपना गुलाम समझने की भूल कर बैठते हैं। ये किसी के अ‍धीन तो रह ही नहीं सकते।

sffs

लड़ने में एक्सपर्ट

ले लोग झगड़ालू होते है। लड़ाई-झगड़े से ये लोग पीछे नहीं हटते। यहां तक कि गुस्से में इनका खुद पर कंट्रोल नहीं रहता और बिना ये सोचे कि इनके सामने कौन खड़ा है। अनाप शनाप बोल जाते हैं। इनके जैसा डिप्लोमेटिक इंसान दूसरा कोई नहीं होता है। वक्त पड़ने पर गधे को भी बाप बनाते है। ऐसी इनकी प्रवृति होती है। दिमाग के इतने शार्प और शातिर होते हैं कि जो काम इन्हें नहीं सुहाता दूसरों से बड़ी खूबी से निकलवा लेते हैं।

ये भी पढें..प्यार में रिजर्व या देखने में खूबसूरत, कैसे होते जनवरी में जन्मे लोग

bv

खाने -खिलाने के शौकीन

इनके भीतर कई तरह के आर्ट छुपे होते हैं। व्यंजन बनाने और सबको खिलाने का इन्हें विशेष शौक होता है। मन से ये बड़े विचित्र होते हैं। मूड में हो तो दुनिया लूटा दे और अगर वसूलने पर आ जाए तो सामने वाले के खून का अंतिम कतरा भी निकाल सकते हैं। रोमांस इनके लिए चोरी-छुपे की चीज है। सार्वजनिक रूप से इन्हें रोमांस का विरोधी भी पाया जा सकता है। मगर ऐसा है नहीं, मौका मिले, तो चौका मारने में उस्ताद होते है।

qwe

करियर

इस महीने जन्में लोग कुशल अधिकारी, पेंटर, काउंसलर, मैनेजर, टीचर या डॉक्टर होते हैं। राजनीति के लिए अगर इनके सितारे थोड़े भी सहयोग करें तो सब पर छा जाने की ताकत रखते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में नेम-फेम-मनी सब भरपूर मिलता है। इन्हें सेल्फ मेड पर्सन कहना गलत नहीं होगा। इनके भीतर अपने संघर्षों को लेकर इतना गुस्सा रहता है कि जिन्हें ये दोषी मानते हैं उन्हें कभी माफ नहीं करते।

cvbbncbn

खुद के लिए नियम बदलने वाले

इनका करिश्मा ही है कि अपनी कमियों का ये दूसरों को अहसास तक नहीं होने देते और खूबियों को इस स्टाइल से रखते हैं कि सामने वाला इनका कायल हो जाता है। इनकी सबसे बड़ी कमी यही है कि दूसरों के लिए जो वर्जित मानते हैं खुद के लिए वह स्वीकार कर लेते हैं। यानी जब कोई बात खुद पर आए तो नियम में आवश्यकता के अनुसार फेरबदल कर लेते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

पूर्वाग्रह से ग्रस्त

इस महीने जन्मीं महिलाएं दिल की भोली दिखती है, पर वास्तव में होती नहीं। ये अपनी पूरी लाइफ दिमाग से जीतीं है दिल से नहीं। कई मामलों में ये लग सकता है कि इनमें दिल है भी या नहीं। किसी को सजा देना हो इनसे बढ़कर कोई क्रूर नहीं। ये पूर्वाग्रह से ग्रस्त होती है इन्हें लगता हैं हर कोई इन्हें नजर लगा रहा है। हर कोई इन्हीं से जलता है। यही कारण है कि बिना सोचे-समझे किसी के भी विषय में राय कायम कर लेती हैं, और वैसे ही पेश आती है। इन्हें मूर्ख बनाना बड़ा आसान है बावजूद इसके कि ये दिमाग से जीवन जीती हैं। अपोजिट सेक्स को पहचानने में गलती कर बैठतीं हैं, और धोखा खाने पर पछताती है।

ये भी पढें...टैलेंटेड होने के साथ तुनकमिजाज भी होते है अप्रैल में जन्मे लोग

लकी नंबर : 4 , 6, 9

लकी कलर : ऑरेंज, मेजेंटा और येलो

लकी डे : ट्यूसडे, सेटरडे, फ्राइडे,

लकी स्टोन : इन्हें कुंडली दिखाकर ही रत्न पहनना चाहिए। वैसे माह के अनुसार रूबी हो सकता है।

सुझाव : शुक्रवार के दिन गरीब बच्चों को बुक्स दान करना चाहिए।

नोट: जुलाई महीने में जन्मे लोगों के बारें अगले दिन पढ़ें।

Newstrack

Newstrack

Next Story