×

खूबसूरती की मिसाल हैं यहां की महिलाएं, 70 की उम्र में भी खोती नहीं जवानी

Charu Khare
Published on: 8 March 2018 9:12 AM GMT
खूबसूरती की मिसाल हैं यहां की महिलाएं, 70 की उम्र में भी खोती नहीं जवानी
X

श्रीनगर: हर किसी लड़की का सपना होता है कि, वह चाहे जितनी भी उम्रदराज क्यों न हो जाए पर हमेशा जवान ही दिखे, लेकिन अफ़सोस ये ख्वाहिश सिर्फ सपना ही रह जाती है, और बढ़ती उम्र के साथ धीरे-धीरे महिलाएं अपनी जवानी खोने लगती हैं। लेकिन अगर हम कहें कि, एक ऐसी भी जगह है, जहां की महिलाओं की उम्र चाहे जितनी भी क्यों न बढ़ जाए पर वह हमेशा खूबसूरत ही दिखतीं हैं, तो?

जी हां। दरअसल, भारत में कई तरह की प्रजातियां पाई जाती है जो अनोखी परम्पराओं के लिए जानी जाती है। उन्ही में से एक हैं 'हुंजा जनजाति' जो पाकिस्तान के कश्मीर में गिलगिट इलाके में पाई जाती है।

ख़ूबसूरती की मिसाल हैं यहाँ की महिलाएं, 70 की उम्र में भी नहीं खोती जवानी

खबरों के मुताबिक, यहाँ की महिलाएं लंबे समय तक जवान बनी रहती है। यह भारत के उत्तरी छोर पर स्थित है।आमतौर पर महिलाएं एक उम्र के बाद बच्चे को जन्म नहीं दे सकती। लेकिन यहां की महिलाओं की खास बात ये है कि वो 60 की हो या फिर 70 साल की बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

अगर अब आप इनकी खूबसूरती का राज खोज रहे हैं तो बता दें कि, इनकी खूबसूरती किसी ब्यूटी टिप्स या प्रोडक्ट्स से नहीं बल्कि इनके रोजाना लेने वाले आहार से कायम रहती है।

जी हैं, ये खाने में मुख्य तौर से ज्वार, बाजरा और खुमानी व मेवा खाती हैं। इनकी खाने से उम्र सही रहती है और बीमारी से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है और 100 से ज्यादा साल तक जीती भी हैं। इतना ही नहीं ये हमेशा स्वस्थ रहती हैं और कभी बीमार नहीं पड़ती। ये दुनिया से अलग ही रहती हैं।

ये अपना अनाज खुद ही उगाकर खाती हैं। यहाँ का तापमान कई बार शून्य होने के बावजूद भी ये रोजाना नहाती हैं। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि, इनकी खूबसूरती का राज़ इनके रहने पर खाने पीने पर ज्यादा निर्भर करता है।

Charu Khare

Charu Khare

Next Story