×

PHOTOS: देखें वर्ल्ड के अजीबोगरीब घर, जहां रहना चाहेगा हर कोई

Newstrack
Published on: 24 May 2016 8:54 AM GMT
PHOTOS: देखें वर्ल्ड के अजीबोगरीब घर, जहां रहना चाहेगा हर कोई
X

[nextpage title="next" ]

world

नई दिल्ली: वर्ल्ड में कई जगह है जहां इंसान के रहने की कल्पना नहीं की जा सकती है,लेकिन उन जगहों पर नेचर को देखकर आप मोहित हुए बिना नहीं रह सकते है। ये जगहें प्रकृति और इंसान के रिश्ते को बहुत खूबसूरती से दिखाती है। इन जगहों को देखकर आपको विश्वास भी हो जाएगा कि इंसान कहीं भी अपने रहने का ठिकाना बना सकता है।

आगे की स्लाइड में देखें एक और खूबसूरत नजारा

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

seeland

सीलैंड

ये जगह रहने के लिए बेहद ही अजीबोगरीब है, जिसे एक छोटे से देश के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। समुद्र में जिस जगह पर ये घर बना है, उस पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है। कुछ समीक्षकों ने इसे दुनिया के सबसे छोटे संप्रभु राज्य का दर्जा भी दिया था। सीलैंड पर बना ये सीफोर्ट ग्रेट ब्रिटेन आईलैंड से 13 किलोमीटर दूरी पर मौजूद है। पहले सीलैंड का अपना पासपोर्ट और अपनी मुद्रा भी थी।

आगे की स्लाइड में देखें एक और खूबसूरत नजारा

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

purtagal

कासा दो पेनेडो, पुर्तगाल

पुर्तगाल में फेफ पहाड़ी में बना ये घर बहुत ही नायाब है। इसका निर्माण साल 1974 में एक इंजीनियर ने किया था। इसे स्टोन हाउस के नाम से भी जाना जाता है। ये घर 4 बोल्डरों से मिलकर बना है। दरवाजे, खिड़कियों और छत को छोड़ दिया जाए तो ये घर पत्थरों से बना है। हालांकि, स्टोन हाउस को लेकर कई बार ये भी कहा गया कि इसकी तस्वीर फोटोशॉप के जरिए बनाई गई है।

आगे की स्लाइड में देखें एक और खूबसूरत नजारा

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

bodogas

सेटेनिल डी लास बोडेगास, स्पेन

स्पेन के एंडालूसिया प्रांत में बने इन मकानों को देखकर ये मानना आसान हो जाएगा कि इंसान कहीं भी अपने रहने का ठिकाना ढूंढ सकता है। सेटेनिल डी लास बोडेगास नाम के इस शहर में लगभग 3,000 लोगों की आबादी है। इसे देख यकीन नहीं होता कि पूरा का पूरा शहर पहाड़ों के नीचे बसा हुआ है। ये छोटा से शहर कैडिज शहर के उत्तरपूर्व में लगभग 157 किलोमीटर दूर स्थित है।

यह भी पढ़ें...OMG! क्या आपने कभी पेंग्विन को शॉपिंग करते देखा है, नहीं तो अब देख लें

आगे की स्लाइड में देखें एक और खूबसूरत नजारा

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

yamanअल हजराह, यमन

यमन में हराज पहाड़ों पर सबसे ऊंचाई पर बसा ये दीवारों का शहर है, जिसे अल हजराह के नाम से जाना जाता है। इसका इतिहास बहुत पुराना है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर इसे 12वीं सदी का माना जाता है। दीवार जैसे दिखने वाले इन कई मंजिला मकानों का समय-समय पर पुर्ननिर्माण होता रहा है।

आगे की स्लाइड में देखें एक और खूबसूरत नजारा

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

greece

रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री, ग्रीस

ग्रीस के थेसले इलाके में खंभेनुमा घर खड़ी पहाड़ी पर मौजूद है ये रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री कहते है। साल 1545 में इसका दोबारा निर्माण कराया गया। इसे दो भाइयों मैक्सिमोस और लोआस्फ ने मिलकर बनाया। इसमें चर्च, गेस्ट क्वार्टर, रिसेप्शन हॉल और डिस्प्ले हॉल समेत रहने की व्यवस्था है। साल 1800 में लकड़ी का पुल बनने के बाद से यहां पहुंचना आसान हो गया है। रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री साल 1988 से ननों के एक छोटे से समूह के रहने का ठिकाना बन चुका है।

आगे की स्लाइड में देखें एक और खूबसूरत नजारा

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

hanging-chinहैंगिंग मॉनेस्ट्री, चीन

चीन में 5 बहुत ही खतरनाक पहाड़ हैं, जिनमें से एक शांझी प्रांत में मौजूद हेंग माउंटेन है। पहाड़ों के किनारे पर हवा में झूलते इन मकानों को हैंगिंग मॉनेस्ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इसके पास से गोल्डन ड्रैगन नदी होकर गुजरती है, ये जमीन से बहुत ऊंचाई पर बना है, ताकि बाढ़ से इसे नुकसान न पहुंच सके। ये पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है।

यह भी पढ़ें...एंजेलीना जोली बनीं प्रोफेसर, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाएंगी

आगे की स्लाइड में देखें एक और खूबसूरत नजारा

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

kurpo-turky

कप्पादोकिया, तुर्की

तुर्की के प्राचीन अनाटोलिया शहर में मौजूद ये खूबसूरत जगह निश्चित तौर पर इंसानों के सबसे पुराने ठिकानों में से एक होगी। कप्पादोकिया को देखकर पता चलता है कि मानव विकास किस क्रम में आगे बढ़ा। यहां मौजूद ईसा पूर्व 6वीं सदी के रिकॉर्ड ये बताते हैं कि ये पारसी साम्राज्य का सबसे पुराना शहर रहा है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहरों में शामिल किया है।

आगे की स्लाइड में देखें एक और खूबसूरत नजारा

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

itly

पोन्टे वेकियो, इटली

इटली के फिरेन्डे शहर के ये यादगार पुलों में से एक है, जिसे पोन्टे वेकियो यानी पुराने ब्रिज (अंग्रेजी में ओल्ड ब्रिज) के नाम से जाना जाता है। ये आर्नो नदी पर बना है। इस पुल का निर्माण 1345 ईसवी में उस वक्त हुआ था, जब नदी को पैदल पार करने के लिए बने दो पुल बाढ़ में नष्ट हो गए थे। कुछ समय बाद इस पुल पर मकान और दुकानें बन गईं, जो समय के साथ बढ़ती जा रही हैं।

आगे की स्लाइड में देखें एक और खूबसूरत नजारा

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

unesia

मतमाता, ट्यूनीशिया

मतमाता शहर दक्षिण ट्यूनीशिया से 335 किलोमीटर दूर बसा है। ये अफ्रीका की खानाबदोश जनजातियों का छोटा सा ठिकाना है। इस गांव में बने मकान जमीन में गढ्डे खोदकर बनाए गए हैं, जो बिल्कुल मानव निर्मित गुफाओं जैसी दिखती हैं। ये मकान जमीन के अंदर ही अंदर गुफाओं के जरिए आपस में जुड़े हैं। साल 2004 के आंकड़ों के अनुसार यहां की जनसंख्या 2,116 थी।

[/nextpage]

Newstrack

Newstrack

Next Story