×

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने फैजाबाद सीट से किया नामांकन

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने भारी भरकम जुलूस के साथ बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

Dharmendra kumar
Published on: 10 April 2019 11:29 AM GMT
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने फैजाबाद सीट से किया नामांकन
X

अयोध्या: फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने भारी भरकम जुलूस के साथ बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन से पहले निर्मल खत्री के साथ जुलूस में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। खत्री के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में जिला अध्यक्ष राम दास वर्मा, पीसीसी सदस्य चेत नारायण सिंह, वेद सिंह कमल, राजेंद्र प्रताप सिंह सरदार हरजीत सलूजा, मूसा राजा तारीफ, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, राज्यसभा सदस्य आलिया जुबेरी सहित तमाम नेता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें...कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह ने, पीएम मोदी और अमित शाह पर की अमर्यादित टिपण्णी

निर्मल खत्री को जन अधिकार पार्टी ने भी समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें...मोदी राज में दोषसिद्धि पहले होती है और जांच बाद में: चिदंबरम

पूर्व आईएएस अधिकारी विजय शंकर पांडे ने भी फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से नामांकन किया। विजय शंकर पांडेय लोक गठबंधन के प्रत्याशी हैं। विजय शंकर पांडे ने कहा ईमानदार प्रत्याशी को जनता चुनेगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story