×

निर्मला सीतारमन होंगी देश की अगली रक्षा मंत्री, पीयूष गोयल बनेंगे रेल मंत्री

tiwarishalini
Published on: 3 Sep 2017 8:22 AM GMT
निर्मला सीतारमन होंगी देश की अगली रक्षा मंत्री, पीयूष गोयल बनेंगे रेल मंत्री
X

नई दिल्ली: मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार (3 सितंबर) को हुआ। इसमें कुल 13 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मोदी कैबिनेट के इस फेरबदल में मौजूदा चार मंत्रियों का प्रमोशन कर कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया है। ये चारों मंत्री हैं निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी,पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान।

शपथ ग्रहण के बाद अब विभागों के बंटवारे की भी खबर आ रही है। निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद निर्मला देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री होंगी। हालांकि, इंदिरा ने पीएम रहते हुए रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थीं।

वहीं, पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है। स्मृति ईरानी को संचार मंत्री बनाया गया है जबकि नितिन गडकरी को गंगा एवं जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story