×

सासाराम से मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- देश कह रहा है अब बहुत हुआ

उन्होंने कहा कि जब हमारे सपूत सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, तो ये आतंकियों की लाशें मांगते हैं। इसलिए गुस्से से भरा हुआ देश कह रहा है अब बहुत हुआ। ये देश तोड़ने की बात करने वालों के साथ खड़े रहते हैं। इसलिए देश कह रहा है अब बहुत हुआ।

Shivakant Shukla
Published on: 14 May 2019 10:03 AM GMT
सासाराम से मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- देश कह रहा है अब बहुत हुआ
X

बिहार: पीएम मोदी बिहार के सासाराम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का आशीर्वाद और प्यार ही मेरी पूंजी है। आपका प्यार ही मुझे तपाता भी है और दौड़ाता भी है।

उन्होंने कहा कि सासाराम और बिहार ने हमेशा देश को दिशा देना वाला नेतृत्व दिया है। बिहार का कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए जमकर फायदा उठाया और आज वो सुबह-शाम मुझे गालियां दे रहे हैं। ये गालियां इसलिए निकल रही हैं क्योंकि बिहार के लोगों ने इनका सूपड़ा साफ कर दिया है। महामिलावट के दम पर ये लोग जो मजबूर सरकार बनाने के सपने देख रहे थे उस सपने को देश के लोगों ने चूर-चूर कर दिया है। देश इन महामिलावट वालों से इतना गुस्सा क्यों है, इसका जवाब है वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों का अहंकार।

ये भी पढ़ें— ममता की वजह से भाजपा पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकी : येचुरी

पीएम मोदी ने कहा कि इनका अहंकार सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है। कांग्रेस का यही अहंकार इमरजेंसी के दौरान दिखा था जब पूरे देश को संकट में डाल दिया था। ये कांग्रेस का अहंकार ही था जिसने महान जय प्रकाश नारायण जैसे महान व्यक्तित्व पर डंडे बरसाएं थे। ये कांग्रेस का अहंकार ही था जिसने बाबा साहब आंबेडकर का नाम तक, देश से इतिहास से मिटाने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब की विरासत संभालने का दावा करने वाले आज खुले आम कांग्रेस का झंडा लेकर घूम रहे है। आजादी के बाद इतने दशकों तक इन्होंने आतंकवाद के सामने घुटने टेके रखे। इसलिए अब देश कह रहा है अब बहुत हुआ। पाकिस्तान के आतंक को ये मुंहतोड़ जवाब नहीं दे पाए। इसलिए देश उनको कान पकड़ के कह रहा है अब बहुत हुआ।

ये भी पढ़ें— हापुड़ गैंगरेप: UP के DGP को राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने लिखी चिट्ठी, मांगी रिर्पोट

उन्होंने कहा कि जब हमारे सपूत सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, तो ये आतंकियों की लाशें मांगते हैं। इसलिए गुस्से से भरा हुआ देश कह रहा है अब बहुत हुआ। ये देश तोड़ने की बात करने वालों के साथ खड़े रहते हैं। इसलिए देश कह रहा है अब बहुत हुआ।

पीएम मोदी ने कहा कि ये महामिलावटी लोग सिर्फ और सिर्फ समाज के विभाजन के बल पर वोट बटोरने की राजनीति करते हैं। यही कारण है कि आजादी के बाद इतने दशकों तक बिहार सहित इस समूचे पूर्वी भारत को विकास की रोशनी से दूर रखा गया। ये गरीबों के पैसों से घोटाले करते रहे, गरीब को लूटते रहे।

ये भी पढ़ें— राजस्थान और मध्य प्रदेश बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट

उन्होंने कहा कि मैं गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा। आपने मुझे आशीर्वाद देकर पांच साल तक देश का प्रधान सेवक बनाया। इतने साल तक सत्ता में रहने के बाद भी मेरी संपत्ति क्या है, आप दोनों की तुलना करके देखिएगा। महामिलावट वाले किसानों की बात करते हैं, लेकिन खेत में पानी नहीं पहुंचा पाते हैं। दुर्गावती जलाशय परियोजना के साथ इन्होंने क्या किया ये आप जानते हैं। जहानाबाद के लोगों को उत्तर कोयल बांध परियोजना पूरा होने के लिए आधी सदी का इंतजार करना पड़ा।

पीएम मोदी ने कहा कि महामिलावट की और एनडीए की राजनीति का अंतर स्पष्ट है। हम बिहार को लालटेन के युग से निकालकर एलईडी की दूधिया रोशनी तक लाए हैं। ये बिहार को लालटेन के युग में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story