×

देशवासियों को दी शुभकामनायें, खेल शब्द नहीं भावना है: पीएम मोदी

फिटनेस के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों के बाद अब पीएम मोदी लोगों को संबोधित कर रहे हैं। आज जिस Fit India Movement की शुरुआत हुई है, उन्होंने कहा कि आप सभी को नेशनल स्पोर्ट्स डे की अनेक-अनेक शुभकामनाएं।

Harsh Pandey
Published on: 29 Aug 2019 5:30 AM GMT
देशवासियों को दी शुभकामनायें, खेल शब्द नहीं भावना है: पीएम मोदी
X

नई दिल्ली: खेल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनायें दी है। भारत में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती का है। ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल दिलवाया था।

पीएम मोदी लोगों को रहे संबोधित ...

फिटनेस के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों के बाद अब पीएम मोदी लोगों को संबोधित कर रहे हैं। आज जिस Fit India Movement की शुरुआत हुई है, उन्होंने कहा कि आप सभी को नेशनल स्पोर्ट्स डे की अनेक-अनेक शुभकामनाएं।

आज के ही दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में एक महान स्पोर्ट्स पर्सन मिले थे। अपनी फिटनेस, स्टेमिना और हॉकी से दुनिया को मंत्र मुग्ध कर दिया था। मैं उन्हें नमन करता हूं।

अब स्थिति क्या है....

टेक्नोलॉजी ने हमारी ये हालत कर दी है कि हम चलते कम हैं और अब वही टेक्नोलॉजी हमें गिन-गिन के बताती है कि आज आप इतने steps चले, अभी 5 हजार Steps नहीं हुए, 2 हजार Steps नहीं हुए, अभी और चलिए।

पीएम मोदी ने कहा कि आज के दिन फिट इंडिया मूवमेंट जैसा इनिसिएटिव लॉन्च करने के लिए, हेल्दी इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए मैं खेल मंत्रालय और युवा विभाग को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज का ये दिन हमारे उन युवा खिलाड़ियों को बधाई देने का भी है, जो निरंतर दुनिया के मंच पर तिरंगे की शान को नई बुलंदी दे रहे हैं।

बेडमिंटन हो, टेनिस हो, एथलेटिक्स हो, बॉक्सिंग हो, कुश्ती हो या फिर दूसरे खेल, हमारे खिलाड़ी हमारी उम्मीदों और आकांक्षाओं को नए पंख लगा रहे हैं। उनका जीता हुआ मेडल, उनके तप और तपस्या का परिणाम तो है ही ये नए भारत के नए जोश और नए आत्मविश्वास का भी पैमाना है।

समय कैसे बदला है, उसका एक उदाहरण मैं आपको देता हूं...

कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति एक दिन में 8-10 किलोमीटर पैदल चल ही लेता था। फिर धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी बदली, आधुनिक साधन आए और व्यक्ति का पैदल चलना कम हो गया।

Sports का सीधा नाता है Fitness से...

लेकिन आज जिस Fit India Movement की शुरुआत हुई है, उसका विस्तार Sports से भी आगे बढ़कर है। Fitness एक शब्द नहीं है बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरी शर्त है: PM

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story