×

पूनम सिन्हा गठबंधन प्रत्याशी घोषित, कल करेंगी नामाकंन

उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित लखनऊ लोकसभा सीट से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा-बसपा व रालोद गठबंधन ने पूनम सिन्हा को उम्मीदवार बनाने की बुधवार को औपचारिक घोषणा कर दी है। पूनम सिन्हा सिने अभिनेता और भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघन सिन्हा की पत्नी हैं। वह गुरुवार 18 अप्रैल को नामाकंन करेंगी।

Dharmendra kumar
Published on: 17 April 2019 4:24 PM GMT
पूनम सिन्हा गठबंधन प्रत्याशी घोषित, कल करेंगी नामाकंन
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित लखनऊ लोकसभा सीट से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा-बसपा व रालोद गठबंधन ने पूनम सिन्हा को उम्मीदवार बनाने की बुधवार को औपचारिक घोषणा कर दी है। पूनम सिन्हा सिने अभिनेता और भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघन सिन्हा की पत्नी हैं। वह गुरुवार 18 अप्रैल को नामाकंन करेंगी।

इस लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा का महत्व इससे समझ में आता है कि स्वयं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिम्पल यादव ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर इसकी घोषणा की है। इस मौके पर पूनम सिन्हा भी मौजूद थीं।

इस मौके पर सपा मुखिया ने कहा कि लखनऊ की पहली सांसद एक महिला थी इसलिए उन्होंने भी महिला को ही यहां प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने पूनम सिन्हा को जिताने की अपील की।

यह भी पढ़ें...हेमामालिनी राजबब्बर बघेल समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला गुरूवार को

इसके अलावा रामपुर में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर गठबंधन प्रत्याशी आजम खां के आपत्तिजनक बयान के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि आजम खां के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि सपा में महिलाओं का सम्मान किया जाता है। यूपी में सपा सरकार के दौरान महिलाओें की सुरक्षा को लेकर बेहतर काम किया गया। यूपी-100 की प्रशंसा देश भर में हुई। अखिलेश ने कहा कि चुनाव का समय है और भाजपा के लोग ही इस तरह की बात फैला रहे है।

यह भी पढ़ें...साध्वी प्रज्ञा को टिकट पर बोली कांग्रेस: भाजपा से और क्या उम्मीद कर सकते हैं

सपा मुखिया की पत्नी व कन्नौज लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी डिम्पल यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पांच साल में कोई काम नहीं किया और अब यह सरकार जाने वाली है।

यह भी पढ़ें...UP में इनके सहारे राजनीतिक दल, जानिए NDA, UPA और महागठबंधन प्रत्याशियों के नाम

लखनऊ से प्रत्याशी घोषित पूनम सिन्हा ने लखनऊवासियों से सहयोग की अपील की। चर्चा है कि पूनम सिन्हा के नामाकंन में उनकी पुत्री व फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल हो सकती है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story