×

OMG:सलमान की फिल्म छोड़ प्रियंका इस डायरेक्टर के साथ करेंगी काम

suman
Published on: 29 Aug 2018 9:33 AM GMT
OMG:सलमान की फिल्म छोड़ प्रियंका इस डायरेक्टर के साथ करेंगी काम
X

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले ही फरहान अख्तर स्टारर शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काइ इज़ ब्लू’ के पहने शड्यूल की शूटिंग खत्म की है। हाल ही में अब खबरें आ रही हैं कि प्रियंका के हाथ एक और हिंदी फिल्म लग गई है।प्रियंका अब निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ एक फिल्म करती नज़र आएंगी। इस बात की जानकारी खुद विशाल भारद्वाज ने पटाखा के सॉन्ग लॉन्च के दौरान खुद दी।

ये क्या! रेखा के आए इतने बुरे दिन कि अब छोटे पर्दे पर करेंगी काम

उन्होंने कहा- “मैं प्रियंका के साथ काम करना चाहता हूं। वो मेरे साथ काम करना चाहती हैं। हम एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उम्मीद है अगले साल फिल्म फ्लोर पर होगी।” खबरों की मानें तो विशाल विलियम शेक्सपीयर के प्ले ‘ट्वेल्फ्थ नाइट’ पर प्रियंका के साथ एक फिल्म बनाना चाहते हैं।

suman

suman

Next Story