×

सपा सम्मेलन में बोलीं प्रियंका- लोकतंत्र का आदर नहीं करने वालों के खिलाफ है ये चुनाव

प्रियंका ने अपने संबोधन मे कहा कि मौजूदा सरकार जब भी आपकी आवाज़ उठाती है। तो आपके खिलाफ आपको दबाने का काम करती है। मौजूदा सरकार ये सोचती है कि सत्ता उसी की है और उसी की बड़ी उपलब्धि है।

Aditya Mishra
Published on: 2 May 2019 5:29 PM IST
सपा सम्मेलन में बोलीं प्रियंका- लोकतंत्र का आदर नहीं करने वालों के खिलाफ है ये चुनाव
X
प्रियंका गांधी की फ़ाइल फोटो

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को रायबरेली के ऊंचाहार अंतर्गत रोहनिया में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा आयोजित जनसभा में पहुंची।

प्रियंका ने अपने संबोधन मे कहा कि मौजूदा सरकार जब भी आपकी आवाज़ उठाती है। तो आपके खिलाफ आपको दबाने का काम करती है। मौजूदा सरकार ये सोचती है कि सत्ता उसी की है और उसी की बड़ी उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें...पूरा हिंदुस्तान जानता है कि राहुल गांधी यहीं पैदा हुए: प्रियंका गांधी

उन्होंने आगे कहा कि इनके प्रचार में उनके नेता आते हैं तो आपको तमाम वचन देते हैं। पांच साल पहले ये कहा था कि पंद्रह लाख रुपए आपके खाते मे दिए जाएंगे। कहा था कि हर साल दो करोड़ रोजगार बनाए जाएंगे। लेकिन पांच साल मे क्या हुआ?

ये भी पढ़ें...अगर चुनाव में हार का डर होता, तो घर बैठ जाती: प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि देखिए ये चुनाव साम्प्रदायिक ताक़तों के खिलाफ है। ये चुनाव उन शक्तियों के खिलाफ है जो लोकतंत्र का आदर नहीं करते। ये लोग लोकतांत्रिक संस्थाओं को ग्लोबल करना चाहते हैं।

इस देश को बांट कर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा ये लड़ाई सिर्फ रायबरेली की जनता का नहीं है। ये चुनाव सिर्फ आपके क्षेत्र का नहीं है। ये चुनाव देश की भलाई का है। जनता की शक्ति दुर्बल की जाती है वो विचारधारा इस देश को कभी आगे नहीं बढ़ा सकती।

इस देश की शक्ति इस देश की जनता है। आपकी जो शक्ति है आवाज़ उठाने की प्रदर्शन करने की अपने अधिकारो के मांग उठाने की अपनी समस्याओ को समझाने के लिए ये शक्ति हमेशा बरकारार रहनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...चाहे जान चली जाए, बीजेपी से समझौता नहीं करूंगी: प्रियंका गांधी



Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story