×

बनारस में भी प्रियंका के सामने लगे मोदी- मोदी के नारे, आपस में भिड़े BJP और कांग्रेसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में प्रियंका गांधी की दस्तक विवादों से भरा रहा। प्रियंका के रामनगर पहुंचते ही बीजेपी और कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए।

Anoop Ojha
Published on: 20 March 2019 7:34 AM GMT
बनारस में भी प्रियंका के सामने लगे मोदी- मोदी के नारे, आपस में भिड़े BJP और कांग्रेसी
X

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में प्रियंका गांधी की दस्तक विवादों से भरा रहा। प्रियंका के रामनगर पहुंचते ही बीजेपी और कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। दरअसल हुआ यूं कि जिस वक्त प्रियंका गांधी लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रही थी, उसी वक्त कुछ बीजेपी कार्यकर्ता मोदी मोदी के नारे लगाने लगे।

यह भी पढ़ें......हम डरने वाले नहीं, जनता को मूर्ख समझना बंद करें PM मोदी: प्रियंका गांधी

इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया और बीजेपी कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक जिच बना रहा।प्रियंका गांधी के दौरे के दूसरे दिन मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में भी मोदी मोदी के नारे लगाए गए थे।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story