×

मोदी मे आलोचना सुनने की शक्ति नही: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी दौरे के दूसरे दिन आज भुएमऊ गेस्टहाउस से निकल कर रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र मे मीटिंग करने पहुंची।

Anoop Ojha
Published on: 1 May 2019 8:35 AM GMT
मोदी मे आलोचना सुनने की शक्ति नही: प्रियंका गांधी
X

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी दौरे के दूसरे दिन आज भुएमऊ गेस्टहाउस से निकल कर रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र मे मीटिंग करने पहुंची। एक बार फिर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कोई इनकी आलोचना कर दे तो सुनने की शक्ति नही है। ये कोई राजनीति नही होती, राजनीति है जनता का आदर करना।

जनता डांटे, सिखाए, अगर आपको सबक भी सिखाए के चली जाए ,अगली बार देखेंगे तो आप ख़ुश हो। ये होती हैं राजनीतिक शक्ति। आपने ऐसे नेता देखें हैं जो आपका आदर करते हैं। वो जानते हैं यहां आकर मंच पर खड़े होकर भाषण दे रहे हैं तो आपकी बदौलत दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा तो पुराना सिस्टम है, पिता जी के समय से याद है। भाई राहुल की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा के वो ख़ुश होते हैं के आप जागरूक हैं और आप अपना अधिकार मांग रहे हैं। और ये जो भाजपा की सरकार है ये चाहती हैं जनता की आंख बंद हो। ये चाहते हैं जनता मजबूत न हो वो खुद मजबूत हो।

यह भी पढ़ें.....पूरे हिन्दुस्तान को मालूम है कि राहुल हिन्दुस्तानी हैं : प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री का नाम लिए बग़ैर उन्होंने कहा अपने को शक्ति शाली 56 इंच का जो सीना है उनका जिस पर बड़ा फ़ख्र करते हैं वो आपको दबाकर, आपकी आवाज बंद कर देना चाहते हैं ताकि आप कुछ मत कर पाओ।

यह भी पढ़ें.....प्रियंका गांधी का खुलासा, इसलिए वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ नहीं लड़ा चुनाव

प्रियंका ने आगे कहा कि इनकी नियत और इनकी नीतियां अच्छे तरह से समझ लीजिए। नियत ठीक नहीं है, किसानों के लिए पांच सालों कुछ नहीं किया। आवारा पशु के बारे मे कुछ नहीं किया कहा था बाड़े बनाएगे। कहा था गौ शालाए बनाएंगे कुछ नहीं बना। लेकिन चुनाव के पहले ऐलान कर दिया आवारा पशुओं को पकड़ के जेल की सलाखों मेँ डाल दो।

यह भी पढ़ें.....प्रियंका गांधी का खुलासा, इसलिए वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ नहीं लड़ा चुनाव

चुनाव आ रहे तो किसान सम्मान योजना निकाला इन्होंने। उन्होंने कहा मैं बताती हूं कितना सम्मान है आपका। 6 हजार रुपए देना चाहते हैं आपको हर साल, आपका 4-5 सदस्यों का परिवार है अगर तो एक सदस्य को एक दिन मे ढ़ाई रुपए मिलेंगे। और आपको प्रताड़ित करके पांच साल तक आपको नकारने के बाद चुनाव से पहले ये किसान के सम्मान की योजना है। मैं कहती हूं किसान अपमान योजना है। और जो दो हजार रुपए डाले खाते में वो भी निकालने शुरू कर दिए हैं चुनाव से पहले ही।

यह भी पढ़ें.....बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा आरोप, कहा बीजेपी ने हर सीमा लांघ दी

प्रियंका बोली जनता की आवाज उठे तो नेता सुन ले। आदर करें जनता का। भावनात्मक रिश्ते जोड़ते हुए बोली आप यहां हमें डांटते हैं शिकायत करते हैं। एक सड़क बनवा दिए कहते हैं दो और बनाओ। हम दुखी नहीं होते न, रोना नही शुरू करते न, प्रताड़ित नहीं करते न, कोई ऐसा नहीं कहता न आवाज़ उठाई है जाओ जेल मे, चुप रहो हिम्मत कैसे हुई, कोई नहीं कहता। राहुल आते हैं आपसे मिलते हैं आपसे पूछते हैं आप डांटते हो।

उन्होंने कहा लोकतंत्र का मतलब है जनता की शक्ति जनता के हाथों मेँ हो।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story