प्रियंका की रैली 19 को, रोड शो छोटा होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा 

कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय तिलक हाल में कानपुर लोकसभा सीट प्रभारी रोहित चौधरी ,जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रोड शो को सफल बनाने की कार्ययोजना तैयार की। प्रियंका गांधी शुक्रवार को 3 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेगी।

SK Gautam
Published on: 18 April 2019 3:21 PM GMT
प्रियंका की रैली 19 को, रोड शो छोटा होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा 
X

कानपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 19 अप्रैल को कानपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में रोड शो करने के लिए आ रही है। प्रियंका गांधी का रोड शो छोटा होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी निराशा है। एसपीजी के साथ कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं ने मिलकर उनके रोड शो को महज ढाई किलोमीटर का कर दिया है।

ढाई किलोमीटर का रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रियंका गांधी का रोड शो कानपुर लोकसभा सीट में आने वाली पांचो विधानसभाओं से होकर गुजरे।

कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय तिलक हाल में कानपुर लोकसभा सीट प्रभारी रोहित चौधरी ,जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रोड शो को सफल बनाने की कार्ययोजना तैयार की। प्रियंका गांधी शुक्रवार को 3 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेगी। एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी बाई रोड रामदेवी चौराहा होते हुए सीओडी पुल, टाटमिल चौराहा होते हुए घंटाघर पहुंचेंगी।

ये भी देखें:जानें दादरा व नगर हवेली को ADR सर्वे ने विकास के लिए कितने अंक दिए

उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी का रोड शो घंटाघर होते हुए नया गंज, किराना मार्केट, बिरहाना रोड से फूलबाग पहुंचेगा जहां पर रोड शो का समापन होगा। प्रियंका गांधी फूलबाग में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 5 बजे वीआईपी से होते हुए सर्किट हॉउस होते हुए कैंट के रास्ते जाजमऊ होते हुए उन्नाव के लिए प्रस्थान करेंगी।

ये भी देखें:कल सपा बसपा और रालोद गठबंधन की दो संयुक्त रैलियां

कांग्रेस और भी बड़े लीडर आएंगे उनके कार्यक्रम तय किए जा रहे है। बड़े लीडरों के कार्यक्रम कानपुर दक्षिण में भी रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में जो रोड शो हुए है एक से डेढ़ किलोमीटर का रोड शो करने में तीन-तीन घंटे का समय लग जाता है। इन बातों को ध्यान में रखकर हमने रोड शो के लिए ये रूट चिन्हित किए है। प्रियंका गांधी रोड शो रथ में नहीं करेंगी बल्कि गाड़ी की छत में रोड शो करेंगी ताकि वो सभी से हाथ मिला सकें और सेल्फी ले सकें ।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story