TRENDING TAGS :
प्रियंका का PM पर तंज, कहा- 56 इंच का सीना है तो रोजगार क्यों नहीं दे सकते हैं?
कांग्रेस स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 19 मार्च को मीरजापुर पहुंचकर गंगा के बीच चुनावी बिगुल फूकेंगी। मां विंध्यवासिनी दरबार में मत्था टेकने के बाद जनता से मिलेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा की पूर्वांचल यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
लखनऊ : कांग्रेस महासचिव और लोकसभा चुनाव की पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे का आज तीसरा दिन है। सीतामढ़ी से प्रियंका आज गंगा यात्रा के दूसरे दिन की शुरूआत कर चुकी हैं। सीतामढ़ी में ही उन्होंने रात्रि विश्राम किया था। प्रियंका गांधी दौरे के आज तीसरे दिन सबसे पहले विंध्याचल मंदिर में दर्शन किया तत्पश्चात मिर्जापुर में हजरत शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाई और शीतला माता मंदिर में पूजन—अर्चन किया।
सरकार पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सीतामढ़ी के मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद जब प्रियंका मीडिया से मुखातिब हुई तो केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर बरसीं।
प्रियंका ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और पूछा कि 56 इंच के सीने वाले रोजगार क्यों नहीं देते हैं? प्रियंका ने कहा, ‘‘आप कहते हैं आप शक्तिमान हैं, बड़े नेता हैं, आपका 56 इंच का सीना है तो फिर रोजगार क्यों नहीं दे सकते हैं? ये इनकी दुर्बलता है, इनकी सरकार एक दुर्बल सरकार है’।’
कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या किया? कुछ भी नहीं किया। उन्होंने सत्तर साल के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरा। प्रियंका ने साफ शब्दों में कहा कि 70 साल की रट की भी एक्सपायरी डेट होती है।
प्रियंका गांधी वाड्रा के घोषित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च को सुबह दस बजे विंध्याचल पहुंचेगी। मां विंध्यवासिनी दरबार में मत्था टेकने के बाद मां काली और अष्टभुजा देवी की त्रिकोण परिक्रमा भी पूर्ण करिंध्यधाम के तलहटी पर स्थित गरीब नवाज इस्माइल चिश्ती के दरगाह कंतित शरीफ में चादर चढ़ाएंगी। वे बुनकरों से संवाद स्थापित करेंगी और पक्का घाट पर जनता से मिलेंगी। प्रियंका भटौली घाट पहुंचकर गांव भ्रमण करेंगी। वे चुनारगढ़ किले में रात्रि विश्राम करेंगी। चुनार में रोड-शो के बाद विभिन्न प्रतिनिधि मंडल के नेताओं से मुलाकात कर पार्टी नेता के साथ चुनावी योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगी।
ये भी पढ़ें— GST काउंसिल की बैठक आज, घर खरीदारों को राहत देने की तय होगी गाइडलाइन
खास बात यह है कि प्रियंका के प्रयागराज से वाराणसी की इस यात्रा में कांग्रेस ने केवल मीरजापुर में ही अपने उम्मीदवार घोषित किया है। बुधवार को दोपहर अदलपुरा स्थित माता शीतला मंदिर में मत्था टेकने के बाद वाराणसी के लिए कूच करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा की यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इससे एक दशक पूर्व उनकी मां सोनिया गांधी का भी कुछ इसी तरह का कार्यक्रम मीरजापुर में हुआ था। प्रियंका जलमार्ग से आ रही है जबकि सोनिया सड़क के रास्ते यहां आयी थीं और उन्हें सफलता भी मिली थी।
प्रियंका की जल यात्रा का तीसरा दिन, जाने पूरा कार्यक्रम
ये भी पढ़ें— Election: कांग्रेस की पाचवीं लिस्ट जारी, प्रणब मुखर्जी के बेटे को मिला टिकट
इससे पहले सोमवार को प्रियंका ने प्रयागराज में संगम तट पर गंगा मैया का आचमन-पूजन कर कांग्रेसी रंग में रंगे स्टीमर के जरिए मनैया घाट से यात्रा शुरू की थी। प्रयागराज में लेटे हनुमान और अक्षयवट के दर्शन किए थे। यात्रा के दौरान कई पड़ाव पर प्रियंका ने लोगों से मुलाकात की और पीएम "मैं हूं चौकीदार" मुहिम पर तंज कसा था।
शीतला मंदिर में करेंगी पूजन—दर्शन
प्रियंका मंगलवार को सीतामढ़ी से यात्रा शुरू कर चुकी हैं। सबसे पहले मढ़हा गांव मिर्जापुर पहुंचेंगी। मां विंध्यवासिनी का दर्शन व पूजन अर्चन कर वह काली खोह मंदिर और अष्टभुजा मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। यहां से वह कंतित शरीफ मजार पर हाजिरी लगाकर नाव से कचहरी घाट के लिए प्रस्थान करेंगी।
बुनकरों से करेेंगी मुलाकात
दौरे के तीसरे दिन आज प्रियंका गांधी मिर्जापुर में बुनकरों से मुलाकात भी करेंगी। माना जा रहा है कि बुनकरों की बुनियादी समस्याओं पर चर्चा कर वे बुनकरों का वोट अपने पक्ष में साधने की कोशिश में हैं।
तीन दिन में करेंगी 140 किमी की यात्रा
तीन दिन में वो करीब 140 किमी की दूरी तय करेंगी। प्रियंका स्टीमर से जलमार्ग से होकर गंगा किनारे के गांवों में भ्रमण करते हुए मंगलवार शाम को चुनार पहुंचेंगी। यहां शीतला माता के दर्शन करेंगी। यहां पर रात्रि विश्राम भी करेंगी। अगले दिन यानी 20 मार्च की सुबह वह दरगाह चुनार, बूढ़ेनाथ मंदिर व शीतलाधाम पहुंचेंगी।
ये भी पढ़ें— पाक की नापाक हरकत: अब भारतीय राजनयिकों के साथ कर रहा उत्पीड़न
इसके बाद वाराणसी के लिए निकलेंगी, जहां उनकी यात्रा अस्सी घाट पहुंचेगी। यहां वह पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के आवास जाएंगी। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगी। यहां वह जैन समाज के साथ बैठक और होली मिलन के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। फिर वह यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।