पंजाबः अकालियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भारत रत्न वापस लेने की मांग

पंजाब के लुधियाना में अकाली कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी और हाथ लाल पेंट से रंग दिए। इसके बाद वहां से भाग गये। बताया जा रहा है यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने ये हरकत लुधियाना के सलेम टाबरी में विरोध जताने के लिए की है।

Aditya Mishra
Published on: 25 Dec 2018 10:18 AM GMT
पंजाबः अकालियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भारत रत्न वापस लेने की मांग
X

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में अकाली कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी और हाथ लाल पेंट से रंग दिए। इसके बाद वहां से भाग गये। बताया जा रहा है यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने ये हरकत लुधियाना के सलेम टाबरी में विरोध जताने के लिए की है। अकाली दल सहित अन्य कई संगठन पूर्व प्रधानमंत्री से भारत रत्न वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...आम आदमी पार्टी विधायक का प्रस्ताव, पूर्व PM राजीव गांधी से वापस लिया जाए भारत रत्न

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अकाली दल के ये दोनों कार्यकर्ता प्रतिमा पर कालिख पोत रहे हैं। उसके बाद वे देशभक्ति गीत सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है, गाते नजर आए।

दोनों कार्यकर्ता कह रहे हैं कि प्रतिमा पर कालिख पोतकर उन्होंने इसे सही रूप दिया है। 1984 में जो सिख कत्लेआम हुआ था, उसके लिए पूर्व पीएम राजीव गांधी जिम्मेदार हैं। वहीं अकालियों की इस हरकत का पता लगते ही कांग्रेसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूर्व पीएम की प्रतिमा को साफ किया और अकाली दल के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि मुद्दे को लेकर इन दिनों पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है।

ये भी पढ़ें...राजीव गांधी के भारत रत्न को वापस लेने पर सियासत शुरू, अलका लांबा बर्खास्त

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story