×

राहुल गांधी बोले-मोदी गलतियों को पहचानते ही नहीं है, नोटबंदी से मारी जबरदस्त चोट

शुक्रवार को हिमांचल प्रदेश में अपनी आखिरी चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोलन के पुलिस लाइन में चुनावी जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा

Aditya Mishra
Published on: 17 May 2019 8:43 AM GMT
राहुल गांधी बोले-मोदी गलतियों को पहचानते ही नहीं है, नोटबंदी से मारी जबरदस्त चोट
X

हिमांचल प्रदेश: शुक्रवार को हिमांचल प्रदेश में अपनी आखिरी चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोलन के पुलिस लाइन में चुनावी जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह छह बार सीएम बने और कहते है कि गलतियों से सीखना चाहिए। लेकिन दूसरी ओर मोदी गलतियों को पहचानते ही नही है। मोदी ने नोटबन्दी से जबदरस्त चोट मारी, व्यापार बंद हो गए।

यह भी पढ़ें... लोकसभा चुनाव : कहीं महंगा न पड़ जाए सपा का दांव

गौरतलब है कि हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, विक्रमादित्य सहित अन्य नेता भी मंच पर मौजूद हैं। राहुल गांधी लोगों के बीच करीब एक घंटे तक रहेंगे और प्रदेश के चारों कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए समर्थन लेंगे। राहुल 30 मिनट तक जनता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि शिमला ससदीय क्षेत्र में अब तक की यह सबसे बड़ी जनसभा होने जा रही है। यहां बीस हजार से अधिक लोग को पहुंचाने की उम्मीद है। इसके लिए कुर्सियों व अन्य सुरक्षा व इंतजामों को पूरा किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें...गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने पर सिब्बल ने प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया

सोलन में हुई भाजपा की रैली को यहां कांग्रेस की रैली पूरी टक्कर देगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, शिमला संसदीय क्षेत्र से कांगे्रस प्रत्याशी धनीराम शांडिल व शिव कुमार भी उपस्थित रहेंगे।

राहुल गाँधी की बड़ी बातें:

-मुंबई 26/11 हमला चल रहा था और बाहर मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर राजनीति कर रहे थे। लेकिन हमने पुलवामा हमले पर सरकार का साथ दिया। ये फर्क है।

- 35 हजार करोड़ नीरव मोदी को दिया, 30 हजार करोड़ रुपया अनिल अंबानी को राफेल डील में दिलवाया।

- चाइना से सेब मंगवाते हो लेकिन हिमाचल के युवाओं को पकौड़ा तलने को बोलते है, क्या हिमाचल के सेब मेड इन इंडिया नहीं है क्या?

- हम वीरभद्र सिंह जी से गले मिलते है क्योंकि उनमें तजुर्बा है इसलिए उनसे सीखने को मिलता है। लेकिन मोदी जी आडवाणी व अन्य अनुभवी नेताओं से नही सीखते है।

- प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुझसे पत्रकार पूछते है कि न्याय योजना कैसे चलाएंगे, पैसा कहां से आएगा, किसानों को समर्थन मूल्य कैसे दिलाएंगे। लेकिन मोदी जी पत्रकार आपसे पूछते है कि आप आम कैसे खाते है, कुर्ता कैसे पहनते है।

- चुनाव जीतने के लिए जो भी मन में आता है और जहां भी जाते है वहां अलग-अलग बोलते है। लेकिन इधर उधर की बात करते है। मोदी कहते है मैं आम पेड़ पर चढ़कर आम उतार कर खाता हूं।

यह भी पढ़ें...साध्वी प्रज्ञा के बयान पर मप्र के निर्वाचन अधिकारी ने भेजी चुनाव आयोग को रिपोर्ट

- राहुल गांधी वीरभद्र सिंह छह बार सीएम बने और कहते है कि गलतियों से सीखना चाहिए। लेकिन दूसरी और मोदी गलतियों को पहचानते ही नही है। मोदी ने नोटबन्दी से जबदरस्त चोट मारी, व्यापार बंद हो गए

- कुलदीप राठौड़ ने पार्टी को मजबूत किया है। यदि एक साल पहले इन्हें मौका मिलता तो आज स्थिति कुछ और होती। मैं किसी पर छींटाकशी नही करना चाहता हूं।

- पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस में जीत की लहर नजर आ रही है। कांग्रेस का साथ हमे भरपूर मिला है। कभी-कभी जीत मिलती है और कभी हार। इससे विचलित नही होना चाहिए।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story