×

राहुल गांधी आज भिंड, मुरैना और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित करेंगे

लोकसभा चुनाव 2019 के बचे हुए चरणों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जम कर पसीना बहा रहें है। आज मध्य प्रदेश में राहुल गांधी भिंड, मुरैना और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Anoop Ojha
Published on: 8 May 2019 5:53 AM GMT
राहुल गांधी आज भिंड, मुरैना और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित करेंगे
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के बचे हुए चरणों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जम कर पसीना बहा रहें है। आज मध्य प्रदेश में राहुल गांधी भिंड, मुरैना और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह के समर्थन में भोपाल में 13 अखाड़ों के साधु-संत रोड शो का हिस्सा बनेंगे।

यह भी पढ़ें.....किसी में भी पैगंबर मोहम्मद पर फिल्म बनाने की साहस नहीं है : गिरिराज सिंह

तय कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष दोपहर 1 बजे भोपाल से चलकर दोपहर 1.40 बजे महाराजपुरा विमानतल पर आएंगे। यहां से 2.10 बजे हेलीकॉप्टर से भिंड रवाना होंगे। वहां पार्टी उम्मीदवार देवाशीष जरारिया के लिए सभा संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे भिंड से मुरैना के लिए रवाना होंगे। वहां 4.30 बजे रामनिवास रावत के लिए चुनावी सभा संबोधित करने के बाद शाम 5.50 बजे ग्वालियर आएंगे।

यह भी पढ़ें.....लोकसभा चुनाव 2109ः आज दिल्ली में गरजेंगे पीएम, मोदी की महारैली आज

यहां फूलबाग मैदान में शाम 6.10 बजे से ग्वालियर सीट से चुनाव लड़ रहे अशोक सिंह के लिए सभा संबोधित करेंगे। सभा के समापन पर विमानतल पहुंचेंगे और 7.55 बजे विमान से भोपाल रवाना हो जाएंगे।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story