×

लोकसभा चुनाव : बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल रालोसपा में हुए शामिल

बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल रविवार को रालोसपा में शामिल हो गए। उन्होंने फरवरी में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा छोड़ी थी। यह दोनों ही पार्टियां बिहार में विपक्ष के ‘महागठबंधन’ का हिस्सा हैं। पटेल ‘हम’ की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे।

Rishi
Published on: 1 April 2019 3:48 AM GMT
लोकसभा चुनाव : बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल रालोसपा में हुए शामिल
X

पटना : बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल रविवार को रालोसपा में शामिल हो गए। उन्होंने फरवरी में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा छोड़ी थी। यह दोनों ही पार्टियां बिहार में विपक्ष के ‘महागठबंधन’ का हिस्सा हैं। पटेल ‘हम’ की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। ‘हम’ के अध्यक्ष पूर्व सीएम जीतन राम मांझी हैं।

ये भी देखें : IPL 12 : धोनी की आतिशी पारी के दम पर चेन्नई की जीत की हैट्रिक

कुशवाहा ने कहा, पटेल ने एक महीने पहले ‘हम’ छोड़ी थी। अगर वह अब भी पार्टी में होते तो समस्या होती।

ये भी देखें : निजामाबाद में 185 उम्मीदवार, ईवीएम नहीं मतपत्र का होगा इस्तेमाल : चुनाव आयोग

वहीं पटेल ने कहा, मैंने ‘हम’ छोड़ी थी लेकिन तब यह स्पष्ट कर दिया था कि मैं कुछ मामलों पर नाराज था जो महागठबंधन के हित में नहीं था। राजग विरोधी गठबंधन के प्रति मेरी प्रतिबद्धता हमेशा बरकरार रही है और महागठबंधन के दूसरे घटक में शामिल होने में कुछ भी अजीब नहीं है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story