×

साध्वी प्रज्ञा ने अब किसको बता दिया आतंकवादी, आयोग ने मांगी रिपोर्ट

प्रज्ञा गुरुवार को सीहोर में चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन कर रही थीं तभी उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने फैक्टरियां बंद कराईं। लोगों को बेरोजगार किया और खुद का व्यवसाय बढ़ाया। आप लोगों ने यह सब स्वयं भोगा है।

SK Gautam
Published on: 26 April 2019 6:16 AM GMT
साध्वी प्रज्ञा ने अब किसको बता दिया आतंकवादी, आयोग ने मांगी रिपोर्ट
X

नई दिल्ली: जबसे प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चुनाव मैदान में कदम रखा तब से लेकर अब तक कई तरह के विवादित बयान दे चुकी हैं पहले तो उन्होंने शहीद हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया और अब उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय को आतंकवादी बताया, जिसके बाद चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है।

प्रज्ञा गुरुवार को सीहोर में चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन कर रही थीं तभी उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने फैक्टरियां बंद कराईं। लोगों को बेरोजगार किया और खुद का व्यवसाय बढ़ाया। आप लोगों ने यह सब स्वयं भोगा है।

ये भी देखें: मायावती की बुंदेलखंड में चुनावी रैली आज, हमीरपुर व जालौन की जनता ने मांगेंगी वोट

'राज्य में 16 साल पहले उमा दीदी ने हराया था और वह 16 साल मुंह नहीं उठा पाया, और राजनीति कर लेता इसकी कोशिश नहीं कर पाया। अब फिर से सिर उठा है तो दूसरी सन्यासी सामने आ गई है जो उसके कर्मों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगे कहा एक बार फिर ऐसे आतंकी का समापन करने के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है'। प्रज्ञा यहीं नहीं रुकीं, श्यामपुर में सभा में बोलीं कि कांग्रेस साधु-संतों पर भगवा आतंकवाद का आरोप लगाकर जेल भेजती है।

ये भी देखें : सांड आ धमका मैदान में, भगाने के लिए अखिलेश यादव को DGP को किया, फोन

हम आपको बता दें कि प्रज्ञा के इस बयान को लेकर चुनाव आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है।

मुख्य निवार्चन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने बताया कि सीहोर जिला प्रशासन से बयान के संदर्भ में रिपोर्ट मांगी गई है। बता दें कि भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story