TRENDING TAGS :
साध्वी प्रज्ञा का बयान उनकी निजी राय, करकरे शहीद: भाजपा
भाजपा ने इसके कारण शुरू हुए विवाद को हल्का करने का प्रयास करते हुए एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा का मानना है कि करकरे बहादुरी के साथ आतंकवादियों से लड़ते हुए मारे गये। भाजपा ने हमेशा उन्हें शहीद माना है।’’
नयी दिल्ली: भाजपा ने शुक्रवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान से दूरी बनाई कि आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे उनके द्वारा दिये शाप की वजह से 26-11 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मारे गये थे। भाजपा ने कहा कि यह उनकी निजी राय है जो सालों तक उन्हें मिली शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की वजह से हो सकती है।
ये भी पढ़ें— निशाने पर साध्वी बीजेपी पर महबूबा का हमला- देश के लिए सबसे बुरे दिन
भाजपा ने इसके कारण शुरू हुए विवाद को हल्का करने का प्रयास करते हुए एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा का मानना है कि करकरे बहादुरी के साथ आतंकवादियों से लड़ते हुए मारे गये। भाजपा ने हमेशा उन्हें शहीद माना है।’’
पार्टी ने दावा किया कि साध्वी प्रज्ञा ने सालों तक पुलिस हिरासत में शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेली, जो उनके इस तरह के बयान की वजह हो सकती है। भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें— ममता दी की भविष्यवाणी- बीजेपी को पश्चिम बंगाल में मिलेगा रसोगुल्ला
(भाषा)