×

दीपावली पर संतो को अयोध्या पहुंचने की अपील, योगी बोले- सारे काम यथा समय पूरे होंगे

Manali Rastogi
Published on: 5 Nov 2018 9:14 AM GMT
दीपावली पर संतो को अयोध्या पहुंचने की अपील, योगी बोले- सारे काम यथा समय पूरे होंगे
X

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ प्रस्थान के पहले गोरखपुर में मीडिया से बात की। सोलर प्लांट के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने 6 और 7 नवंबर को दीपावली के अवसर पर संतों के अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सारे काम यथा समय पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें: आगरा: अब सिर्फ शुक्रवार को ही ताजमहल में पढ़ सकेंगे नमाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दीपावली की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 6 और 7 नवंबर को छोटी और बड़ी दीपावली के अवसर पर एक-एक दीया सभी लोग प्रज्वलित कर अयोध्या में होने वाले समारोह को और भी भव्य बनाने का संकल्प लें।

यह भी पढ़ें: कोलकाता: आठ मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बुझाने में लगी दमकल की दस गाड़ियां

उन्होंने कहा कि अयोध्या के कार्यक्रम को और भव्य बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी संतो को 6 और 7 नवंबर को दीपावली के शुभ अवसर पर अयोध्या पहुंचने के लिए आमंत्रित किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सब काम यथा समय हो जाएगा और वे सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हैं।

यह भी पढ़ें: IN PICS: इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच T-20 मैच कल, लखनऊ पहुंची दोनों टीमें

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story