×

40 देशों में दिखेगा REALITY SHOW, GF के साथ होस्ट करेंगे सलमान खान

Newstrack
Published on: 18 Feb 2016 2:30 PM GMT
40 देशों में दिखेगा REALITY SHOW, GF के साथ होस्ट करेंगे सलमान खान
X

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ तमाम एक्ट्रेस का नाम जुड़ा है। उनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट बहुत लंबी है। इस लिस्ट में कथित गर्लफ्रेंड रोमानिया एक्ट्रेस लूलिया वंतूर का नाम सबसे ऊपर रहा है। दोनों को कई बार कई इवेंट्स पर एक साथ देखा जाता रहा है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्तो को स्वीकारा नहीं है। सूत्रों के मुताबिक सलमान और लूलिया जल्द ही एक साथ टीवी शो ’द फार्म’ को होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो का रोमन वर्जन लूलिया होस्ट करेंगी। यह शो विदेशों में काफी फेमस है। इंडिया में सलमान इस शो को लेकर आ रहे है। सलमान खान इन दिनों 'सुलतान' की शूटिंग की वजह से समय नहीं निकाल पा रहे है इसलिए इसकी ब्रोडकास्टिंग साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है। यह पहला मौका होगा, जब दोनों एक साथ इस शो में नजर आएंगे।

सलमान ने ये किया ट्वीट सलमान ने ये किया ट्वीट

40 देशों में होगा टेलीकास्ट

यह शो एक स्वीडिश प्रोड्यूसर बना रहे हैं। यह यूके, यूएस और चीन जैसे 40 देशों में प्रसारित होगा। इस शो में 12 सेलेब्रिटी प्रतियोगी का एक ग्रुप होगा जो एक साथ रहेंगे। यह किसानों पर आधारित शो होगा। वे फार्महाउस पर किसान की तरह खेतीबाड़ी और पशुपालन करेंगे। फिजिकल वर्क के आधार पर हर पार्टिसिपेंट्स को जज किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर प्रोमो किया शेयर

सलमान ने ट्विट के जरिए यह बताया कि वह लंबे समय से ऐसे शो की तलाश में थे। उन्होंने लूलिया का वीडियो भी अपने ट्विटर वॉल पर पोस्ट किया है।

सलमान और लूलिया का रिश्ता है खास

लूलिया सलमान के हर फैमिली फंक्शन में नजर आती रही हैं। हम आपको बता दे कि रोमानियाई टीवी प्रेजेंटर लूलिया वंतूर से सलमान की मुलाकात रोमानिया में ही हुई थी। जब सलमान अपनी फिल्म 'जय हो' के एक सॉन्ग के लिए रिसर्च करने वहां गए थे। रोमन मीडिया खबरों के मुताबिक ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Newstrack

Newstrack

Next Story