×

RIO: डिस्कस थ्रो में भी भारत ने किया निराश, सीमा पुनिया क्वालीफाइंग राउंड से बाहर

भारत की तरफ से महिला डिस्‍कस थ्रो स्पर्धा में सीमा पुनिया रियो ओलिंपिक से बाहर हो गईं हैं। ग्रुप बी में क्वालीफाइंग राउंड में सीमा 20वें स्थान पर रहीं सीमा ने कठिन परिस्थितियों में 57.58 मीटर का थ्रो फेंका। गौरतलब है कि सीमा पुनिया ने इंचियोन एशियाई खेलों में 62.62 मीटर डिस्कस थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल हासिल किया था।

tiwarishalini
Published on: 16 Aug 2016 12:49 PM GMT
RIO: डिस्कस थ्रो में भी भारत ने किया निराश, सीमा पुनिया क्वालीफाइंग राउंड से बाहर
X

रियो डि जेनेरो: रियो ओलंपिक में महिला डिस्‍कस थ्रो स्पर्धा में भारतीय महिला एथलीट सीमा पुनिया क्वालीफाइंग राउंड से बाहर हो गईं हैं। ग्रुप बी में क्वालीफाइंग राउंड में सीमा 20वें स्थान पर रहीं। सीमा ने कठिन परिस्थितियों में 57.58 मीटर का थ्रो फेंका। गौरतलब है कि सीमा पुनिया ने इंचियोन एशियाई खेलों में 62.62 मीटर डिस्कस थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल हासिल किया था।

ऐसा रहा सीमा पुनिया का परफॉरमेंस

-सीमा पुनिया का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 57.58 मीटर था, जो उन्‍होंने पहले प्रयास में फेंका।

-इससे पहले भारी बारिश के कारण खेल देर से शुरु हुआ।

-खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी इसका असर पड़ा।

-अगले प्रयास में सीमा पुनिया ने फाउल किया।

-सीमा ने तीसरे और आखिरी प्रयास में 56.78 मीटर का थ्रो फेंका।

-सीमा पुनिया ग्रुप बी में नौवें और कुल 20वें स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें ... RIO में पदक से चूकीं दीपा कर्माकर, चौथे स्थान पर रहकर भी जीता लोगों का दिल

इन खिलाडियों ने जीते मेडल

-क्यूबा की येमी पेरेज 65.38 मीटर के थ्रो के साथ ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया।

-चीन की सू शिन्युए 65.14 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

-लंदन ओलंपिक की गोल्‍ड मेडलिस्‍ट क्रोएशिया की सैंड्रा पेरकोविच तीसरे स्थान पर रहीं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story