×

वरिष्ठ पत्रकार शेखर त्रिपाठी का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांसें

aman
By aman
Published on: 24 Dec 2017 11:41 AM GMT
वरिष्ठ पत्रकार शेखर त्रिपाठी का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांसें
X
वरिष्ठ पत्रकार शेखर त्रिपाठी का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांसें

लखनऊ: समाचार पत्र दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार शेखर त्रिपाठी का रविवार (24 दिसंबर) को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे। शेखर त्रिपाठी का इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। स्वर्गीय त्रिपाठी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

शेखर त्रिपाठी के निधन की खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया जगत के लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story