×

कई सितारों को पछाड़ शाहिद और सोनम कपूर बने बॉलीवुड के Hottest Vegetarian Celebs

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और सोनम कपूर भारत के सबसे हॉटेस्ट वेजिटेरियन हैं। जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) ने शाहिद और सोनम को इस खिताब से नवाजा है।

tiwarishalini
Published on: 15 Dec 2016 9:46 AM GMT
कई सितारों को पछाड़ शाहिद और सोनम कपूर बने बॉलीवुड के Hottest Vegetarian Celebs
X

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और सोनम कपूर भारत के सबसे हॉटेस्ट वेजिटेरियन हैं। जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) ने शाहिद और सोनम को इस खिताब से नवाजा है। पेटा की तरफ से कराए गए एक ऑनलाइन सर्वे के अनुसार, ये दोनों कलाकार साल 2016 के विनर बनकर उभरे हैं। शाहिद और सोनम ने अमिताभ बच्चन, सनी लियोनी, आलिया भट्ट, कंगना रनौत और आर माधवन जैसे स्टार्स को मात देकर यह खिताब अपने नाम किया। बता दें कि शाहिद और सोनम दोनों एक साथ फिल्म मौसम में भी काम कर चुके हैं।



पेश की मिसाल

भारत में पेटा के सेलिब्रिटी और पब्लिक रिलेशंस के एसोसिएट डायरेक्टर सचिन बंगेरा ने कहा कि सोनम और शाहिद फिट और हॉट होने के साथ ही सेंसेटिव हैं। उन्होंने अपने फैंस और लाखों लोगों के लिए एक मिसाल कायम की है। वे अपने फैंस और उन लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं जो अपने खाने से जलवायु बदलाव से लड़ना चाहते हैं।

शाहिद ने क्या कहा ?

-इस बारे में शाहिद ने कहा कि शाहिद ने कहा कि वह लैक्टो-सेंसेटिव हैं।

-शाहिद ने कहा कि उन्हें मुर्गे, सुअर, गाय, मछली और दूसरे जानवरों से बहुत प्यार है, इसलिए वह वेजिटेरियन हैं।

-शाहिद ने कहा कि वेजिटेरियन होने पर उन्हें बहुत खुशी है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story