×

शिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें जलाभिषेक, बना है ऐसा अद्भुत संयोग

Admin
Published on: 2 March 2016 9:32 AM GMT
शिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें जलाभिषेक, बना है ऐसा अद्भुत संयोग
X

लखनऊ: नियमित रूप से किए गए पूजन कर्म से भगवान बहुत ही जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान की प्रसन्नता से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं, दरिद्रता से मुक्ति मिल सकती है। सभी देवी-देवताओं में शिवजी का विशेष स्थान रखते है। शिवपुराण के अनुसार इस संपूर्ण सृष्टि की रचना शिवजी की इच्छा से ही ब्रह्माजी ने की है। महादेव की पूजा से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कुंडली के ग्रह दोष शांत हो जाते हैं। राशि के अनुसार भोले बाबा की आप पर पूरी तरह से कृपा बरसे इसके लिए महाशिवरात्रि के दिन राशि के अनुसार करें उपाय।

मेष: इस राशि के जातकों को जल से महादेव का अभिषेक करना चाहिए। जिससे की इस राशि वाले जातको के मन की अग्नि की ज्वलन कम हो सके।

cvcvcvcvcvcvcvcv

वृषभ: इस राशि के जातकों को गंगा जल मिश्रित जल या गंगा जल महादेव को अर्पित करने से स्वभाव शांत होता है। आचरण स्नेहमय होता है।सहनशक्ति में बढ़ोत्तरी होती है

मिथुन: इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें।

b

कर्क: इस राशि के जातक को दूध से महादेव के शिवलिंग का अभिषेक करे। दूध अर्पित करने से उत्तम स्वास्थ्य मिलता है।

सिंह: इस राशि के जातक शहद अर्पित करते हुए महादेव का अभिषेक करे। शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है।

asdghcsx

कन्या: शिवलिंग को गन्ने के रस से स्नान कराए।ॐ नमः शिवाय का जाप करते रहे।

तुला: इस राशि के जातक चांदी से निर्मित सर्प महादेव को अर्पित करें।

vbbbbb

वृश्चिक: भोलेनाथ को ईत्र से स्नान कराए। ईत्र से स्नान करवाने से विचार पवित्र होते हैं। लाल वस्त्र अर्पित करें।

धनु: केशर युक्त दूध अर्पित करे। केशर अर्पित करने से हमें सौम्यता प्राप्त होती है।

मकर: भांग चढ़ाए या भांग के जल से अभिषेक करें, भांग चढ़ाने से विकार और बुराइयां दूर होती हैं।

dfdfdfdfzxc

कुंभ : चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। दूर-दूर तक प्रसिद्धि फैलती है।

मीन: मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत होता है। आचरण स्नेहमय होता है।पीले पदार्थो का भोग लगाएं।

Admin

Admin

Next Story