×

शिवपाल को क्षेत्रीय से पहले ही राष्ट्रीय पार्टी बनने की बेताबी...

इससे पहले भी यह पार्टी मध्य प्रदेश से चार व झारखंड से दो प्रत्याशी उतार चुकी है। जानकारों का कहना है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराने लेना चाहती है। ताकि सत्ता की चाभी पर उसकी दावेदारी बनी रहे।

Roshni Khan
Published on: 16 April 2019 3:47 PM GMT
शिवपाल को क्षेत्रीय से पहले ही राष्ट्रीय पार्टी बनने की बेताबी...
X

लखनऊ: समाजवादी कुनबे में रार के बाद अपनी अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की दो सीटों सहित 14 सीटों पर मंगलवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इसमें यूपी के अलावा राजस्थान, बिहार, हरियाणा की सीटें शामिल हैं। इससे पहले भी यह पार्टी मध्य प्रदेश से चार व झारखंड से दो प्रत्याशी उतार चुकी है। जानकारों का कहना है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराने लेना चाहती है। ताकि सत्ता की चाभी पर उसकी दावेदारी बनी रहे।

यह भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव: कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, प्रचार थमा, मतदान 18 को

प्रसपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में उत्तर प्रदेश की बांदा लोकसभा सीट से छोटे लाल यादव और देवरिया सीट पर विनय कुमार सिंह अमेठिया के नाम शामिल हैं। इसी तरह से राजस्थान की अलवर सीट से अनूप कुमार मेघवाल और बिहार की बक्सर सीट से रविराज, आरा सीट से अनिल कुमार सिंह, सासाराम सीट से निर्मला देवी, मुजफ्फरपुर सीट से एहतेशामुल हसन रहमानी, मधुबनी सीट से मो.खलीक अंसारी व जहानाबाद सीट से अरविन्द कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें...ओडिशा के 91 लोकसभा, विधानसभा प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले

हरियाणा राज्य की रोहतक सीट से मंजू देवी, हिसार सीट से रजत कलसन, भिवानी महेन्द्रगढ़ से शैलेष कुमार, करनाल सीट से नरेश कुमार और सिरसा सीट से हीरा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story