×

शाही स्नान के साथ हुआ सिंहस्थ कुंभ का शंखनाद, भक्तों का लगा जमावड़ा

Admin
Published on: 21 April 2016 8:39 AM GMT
शाही स्नान के साथ हुआ सिंहस्थ कुंभ का शंखनाद, भक्तों का लगा जमावड़ा
X

उज्जैन: भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में 22 अप्रैल से सिंहस्थ मेला शुरू हो गया आपको बता दें की ये मेला बहुत ही बड़ा और भव्य होता है। इस मेले की तैयारी मध्य प्रदेश सरकार कई महीनों से करने लगती है। सिंहस्थ मेला हर 12 साल में एक बार लगता है। इस साल 2016 में इसका योग बना है। इस मौके पर देश-विदेश से भक्तों का जमावड़ा लगता है।

सिंहस्थ 2016 का पहला शाही स्नान गुरुवार की रात 12 बजे से शुरू हुआ। क्षिप्रा के पश्चिमी किनारे पर मौजूद दत्त अखाड़ा घाट पर शैव संप्रदाय के 7 अखाड़े, राम घाट पर उदासीन के 3 और वैष्णव संप्रदाय के 3 अखाड़े स्नान में शामिल होंगे। राम घाट और दत्त अखाड़ा घाट पर अखाड़ों का स्नान पूरा हो जाने के बाद उन्हें शुक्रवार दोपहर 2 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

gj

24 साल बाद जूना अखाड़े के सहयोगी को मिलेगा स्नान का मौका

24 साल बाद जूना अखाड़े के सहयोगी अग्नि और आह्वान को स्नान का मौका मिलेगा। 2004 के सिंहस्थ में जूना अखाड़े ने दोनों सहयोगी अखाड़ों के स्नान पर रोक लगा दी थी। नतीजतन, प्रशासन ने दोनों अखाड़ों के साधु-संतों को पंडाल परिसर में आरएएफ लगा कर नजरबंद कर दिया था। स्नान खत्म होने के बाद उन्हें छोड़ा गया था। इसके पहले उन्होंने 1992 में शाही स्नान किया था। यानी 24 साल बाद वे सिंहस्थ के शाही स्नान में शामिल होंगे।

tgrhjr

सभी अखाड़ों को स्नान के लिए 30 मिनट का समय

मेले के लिए 3061 हेक्टेयर में 4 हजार से ज्यादा पंडालों में साधु-संतों ने डेरा डाल दिया है। निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंदजी, जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि, महामंडलेश्वर पायलट बाबा, परमहंस नित्यानंद, महामंडलेश्वर दाती महाराज अौर अन्य प्रमुख संत भी आ चुके हैं। 22 अप्रैल को पहले शाही स्नान में ये सभी अपने अखाड़ों के साथ क्षिप्रा में डुबकी लगाएंगे। सभी अखाड़ों को स्नान के लिए ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट मिलेंगे।

ये भी पढ़ें...जानिए क्या है शाही स्नान की प्रक्रिया, कैसे बनते हैं महामंडलेश्वर

ये है सिंहस्थ स्नान का शेड्यूल

22 अप्रैल 2016 (शुक्रवार)-शाही स्नान

3 मई 2016 (मंगलवार)-व्रतपर्व वरुथिनी, एकादशी व्रत

6 मई 2016 (शुक्रवार) - स्नान पर्व

9 मई 2016 (सोमवार) -शाही स्नान

11 मई 2016 (बुधवार) -शंकराचार्य जयंती

15 मई 2016 (रविवार) -वृषभ संक्रांति पर्व

17 मई 2016 (मंगलवार) - मोहिनी एकादशी पर्व

19 मई 2016 (गुरुवार) -प्रदोष पर्व

20 मई 2016 (शुक्रवार) -नृसिंह जयंती पर्व

21 मई 2016 (शनिवार) -शाही स्नान

Admin

Admin

Next Story