×

कबूतरबाजी में पंजाबी गायक दलेर मेंहदी को 2 साल की जेल 

पंजाब की पटियाला कोर्ट ने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी के मामले में दोषी करार दिया और शुक्रवार को दो साल की सजा सुनाई।अदालत ने उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया है। सजा के ऐलान के बाद ही उन्हें हिरास

Anoop Ojha
Published on: 16 March 2018 8:55 AM GMT
कबूतरबाजी में पंजाबी गायक दलेर मेंहदी को 2 साल की जेल 
X
दलेर मेंहदी पिंजड़े में, कबूतरबाजी में पंजाबी गायक को 2 साल की जेल 

पटियाला :पंजाब की पटियाला कोर्ट ने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी के मामले में दोषी करार दिया और शुक्रवार को दो साल की सजा सुनाई।अदालत ने उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया है। सजा के ऐलान के बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

पन्द्रह साल पहले 19 सितंबर, 2003 को शमशेर मेहंदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। शमशेर , दलेर मेहंदी के बड़े भाई हैं। पूछताछ में दलेर मेहंदी का नाम भी इस मामले में आया था। साल 2003 में ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था लेकिन अब 15 साल बाद इस मामले में फैसला आया है।

दलेर पर गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश ले जाने का आरोप था। इस मामले में उनके खिलाफ कुल 31 मामले पाए गए थे। पहला मामला अमेरिका में 2003 में ही दर्ज किया गया था। आरोप था कि दलेर मेहंदी जब अपने शो के लिए विदेश जाते थे, तो कई लोगों को वह अपने साथ विदेश ले जाते थे। दलेर के खिलाफ बख्शीश सिंह नामक शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।

आरोप था कि दलेर मेहंदी ने लोगों से कई लोगों से पैसे लिए थे। अपने भाई के साथ 1998-99 के दौरान 10 लोगों को गैरकानूनी रूप से विदेश ले गए थे।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story