×

OMG: इस एक्ट्रेस के साथ एक इवेंट में हुई छेड़छाड़, कराया यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

suman
Published on: 2 Feb 2018 5:19 AM GMT
OMG: इस एक्ट्रेस के साथ एक इवेंट में हुई छेड़छाड़, कराया यौन उत्पीड़न का केस दर्ज
X

मुंबई:साउथ की एक्ट्रेस अमाला पॉल ने एक शख्स पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। अमाला का यह आरोप है कि इस अंजान व्यक्ति ने उनका यौन उत्पीड़न किया है। अमाला ने चेन्नई के टी नगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

अमाला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह मलेशिया में होने वाले अपने एक शो के लिए डांस रिहर्सल कर रही थीं, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें अकेला पाकर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। अमाला को पहले लगा कि वह व्यक्ति उनके इवेंट से ही जुड़ा हुआ है। लेकिन बाद में उसने अजीब हरकतें कीं।

अमाला ने कहा- मैं एक स्वतंत्र लड़की हूं। मुझे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना था। वह जिस तरह से सब जानता था उससे लग रहा था कि वह इवेंट की जानकारी रखता है। मैं बेहद असुरक्षित महसूस करने लगी थी तो मैंने शिकायत दर्ज कराना उचित समझा'।

यह भी पढ़ेंः इन 5 कारणों की वजह से हॉलीवुड से पीछे है बॉलीवुड

अमाला दजलिंग थमिजासी नाम के इवेंट में परफॉर्म करने वाली हैं। यह इवेंट मलेशिया में हुआ था। अमाला पिछले दिनों टैक्स चोरी के आरोपों की वजह से सुर्खियों में रही थी।

suman

suman

Next Story