सपाय नमः, कांग्रेसाय नमः, विरोधाय नमः स्वाहा- रमापति शास्त्री

देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में जनसभा और बयानों का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में भाजपा की विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

Rishi
Published on: 26 March 2019 3:56 PM GMT
सपाय नमः, कांग्रेसाय नमः, विरोधाय नमः स्वाहा- रमापति शास्त्री
X

बलरामपुर : देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में जनसभा और बयानों का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में भाजपा की विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर गुजरात के रहने वाले एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी गोवर्धन भाई पटेल झपड़िया व विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने शिरकत की।

ये भी देखें :अयोध्या मामला: मध्यस्थता की कार्यवाही ‘तटस्थ स्थान’ पर स्थानांतरित करने का निर्मोही अखाड़ा का अनुरोध

मंच पर माइक संभालते ही मंत्री रमापति शास्त्री ने कांग्रेस बसपा व सपा को आड़े हाथों लेते हुए तीखा प्रहार किया। रमापति शास्त्री ने कहा कि अगर राम राज्य लाना है तो वनवास जाना ही पड़ेगा, भाजपा के गठबंधन को रामायण की पंक्तियों से जोड़ते हुए कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा की हर वर्ग हर जाति से सहयोग लेकर अन्याय पर न्याय की जंग को जीतना ही होगा।

महागठबंधन पर तंज कसते हुए रमापति शास्त्री ने कहा कि मिलने मिलाने से कुछ नहीं होता है। इस पर भी मंत्री ने रामायण की 2 पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस काल में भी भगवान शिव के धनुष को उठाने के लिए कई राजा इकट्ठे हुए थे लेकिन भगवान शिव के धनुष को कोई उठा नहीं पाया था। भगवान श्री राम ने धनुष को उठाया था।

वहीं मंत्री रमापति शास्त्री ने भारतीय जनता पार्टी के यूपी प्रभारी गोवर्धन झपड़िया व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को विश्वामित्र बताते हुए मंत्री ने कहा कि उनकी देखरेख और संरक्षण में राजनीतिक यज्ञ शुरू हो चुका है।

सपाय नमः, कांग्रेसाय नमः, विरोधाय नमः

उन्होंने कहा कि जब यज्ञ होता है तो तमाम बयार व तरह तरह की भ्रांतियां फैलाने वाले तत्वों को यज्ञ में आहुति के तौर पर समर्पित किया जाता है। उसी प्रकार इस राजनीतिक यज्ञ में सपा कांग्रेस व विरोधियों की आहुति दिया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम जनमानस से स्वाहा की आहुति डलवाते हुए मंच से मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा "सपाय नमः, कांग्रेसाय नमः, विरोधाय नमः" दूसरी दीर्घा में बैठे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता वह आम जनमानस ने स्वाहा बोलकर आहुतियां डाली।

ये भी देखें :मुरादाबाद में गरजे अमित शाह, कहा गठबंधन के पास न नीति है न नेता

कार्यक्रम के समापन के बाद कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों मजदूरों के लिए हर स्तर पर काम किया है समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर योजना पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार लगा हुआ है कोई भी हमारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा।

वहीं यूपी के प्रभारी गोवर्धन झपड़िया ने कहा चुनाव में सोच समझकर वोट करना होगा अगर गलत लोगों को हम लोगों ने चुन लिया तो यह देश सही सालों पीछे चला जाएगा।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story