×

नागालैंड के मुख्यमंत्री ने सुशांत को लिखा लेटर तो एक्टर ने दिया ऐसा जवाब

suman
Published on: 16 Sep 2018 11:20 AM GMT
नागालैंड के मुख्यमंत्री ने सुशांत को लिखा लेटर तो  एक्टर ने दिया ऐसा जवाब
X

मुंबई: केरल के बाद अब नागालैंड में भी बाढ़ ने काफी तबाही मचाई। वहीं बॉलीवुड स्टार्स इनकी मदद के लिए आगे आए हैं।एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने जहां केरल के लोगों को 1 करोड़ दान में दिए, वहीं नगालैंड की मदद के लिए उन्होंने 1 करोड़ 25 लाख रुपए की मदद की थी। वहीं केरला और नागालैंड के लोग अपनी जिंदगी को फिर से जीने की कोशिश में हैं।

हाल ही में अब नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने एक लेटर लिख सुशांत का शुक्रिया अदा किया है। मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए सुशांत ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लेटर की तस्वीर पोस्ट कर धन्यवाद किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुशांत इन दिनों कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की फिल्म 'किज्जी और मनय’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह ‘सोन चिरैया’ और 'केदारनाथ' में भी नजर आएंगे। उनकी फिल्मों का फैंस को बेस्ब्री से इंतजार है।

suman

suman

Next Story