×

खली पर बनने वाली है बायोपिक, रणवीर, सुशांत या फरहान कौन है दावेदार?

suman
Published on: 21 Sep 2017 1:22 AM GMT
खली पर बनने वाली है बायोपिक, रणवीर, सुशांत या फरहान कौन है दावेदार?
X

मुंबईः दिलीप सिंह राणा उर्फ 'द' ग्रेट खली को आज के वक्त में हर कोई जानता है। अब फॉक्स स्टार स्टूडियोज रेसलर दिलीप सिंह राणा यानी ‘द ग्रेट खली’ के जीवन पर फिल्म बनाना चाहता है। इसे लेकर उन्होंने खली से राइट्स भी खरीद लिए हैं। फिल्म के लिए सबसे पहले उन्होंने लीड एक्टर की तलाश की और एक्टर सुशांत सिंह राजपुत को खली के रोल को लिए साइन किया गया है।

यह भी पढ़ें...दीपिका के लिए खास है गुरुवार, रणवीर ने ट्वीट कर दिया संकेत

हालांकि, अपने क्यूट फेस और सिक्स एब्स के लिए मशहूर ये एक्टर फिल्म में खली का रोल निभाने के लिए राजी है या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। यदि सुशांत इस रोल को एक्सेप्ट कर लेते हैं तो उनके लिए स्क्रीन पर खली जैसा दिखना मुश्किल होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अच्छी हाईट होने के बावजूद सुशांत खली से डेढ़ फीट छोटे हैं। वहीं वजन के मामले में भी खली सुशांत से दोगुने हैं। ऐसे में वीएफएक्स का इस्तेमाल करके भी सुशांत को खली जैसा दिखाना आसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें...फिल्म ‘शेफ’ की शूटिंग के दौरान सैफ ने दिखाया अपना यह हुनर, डायरेक्टर हुए फैन

खली का जन्म 27 अगस्त 1972 कोसिरमोर जिले के एक छोटे से गांव घिरईन में हुआ था। खली समेत वे सात बहन भाई है। जिनमे से खली बचपन से ही तंदरुस्त रहे है। खली शुरू से ही रेसलर बनना चाहते थे, और रेसलर बनने से पहले वह पंजाब पुलिस में काम करते थे।

suman

suman

Next Story