×

मितरों! अबकी बार मध्य प्रदेश में रियासतों की सियासत दांव पर

लोकसभा चुनाव होते हैं तो राज परिवार के वारिस भी अपना भाग्य आजमा मैदान में उतर आते हैं। आज हम बात करेंगे मध्य प्रदेश के रजवाड़ों की। कांग्रेस ने सूबे में 4 राजघरानों के वारिसों और बीजेपी ने एक को टिकट दिया है।

Rishi
Published on: 25 April 2019 12:36 PM GMT
मितरों! अबकी बार मध्य प्रदेश में रियासतों की सियासत दांव पर
X

भोपाल : लोकसभा चुनाव होते हैं तो राज परिवार के वारिस भी अपना भाग्य आजमा मैदान में उतर आते हैं। आज हम बात करेंगे मध्य प्रदेश के रजवाड़ों की। कांग्रेस ने सूबे में 4 राजघरानों के वारिसों और बीजेपी ने एक को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें— वाराणसी: पी एम नरेंद्र मोदी के ‘मेगा शो’ में एनडीए के दिग्गज होंगे शामिल

कांग्रेस के शाही उम्मीदवार

गुना सीट से सिंधिया राजघराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल से राघौगढ़ रियासत के दिग्विजय सिंह

सीधी से चुरहट रियासत के अजय सिंह

खजुराहो से छतरपुर राजघराने की कविता सिंह

ये भी पढ़ें— नमो के रंग में रंगा बनारस, जगह-जगह मोदी के स्वागत के तैयारी की देखें शानदार तस्वीरें

बीजेपी की शाही उम्मीदवार

राज गोड़ की हिमाद्री सिंह

किसके सामने कौन

ज्योतिरादित्य सिंधिया पांचवीं बार गुना सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी के के. पी. यादव ताल ठोंक रहे हैं। यादव सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि रह चुके हैं।

भोपाल में दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतार दिया है। भोपाल सीट बीजेपी की गढ़ रही है। पिछले आठ चुनावों से बीजेपी यहां विजय पताका लहरा रही है।

खजुराहो सीट से कविता सिंह कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। कविता सिंह के पति नाती राजा राजनगर से कांग्रेस विधायक हैं। कविता सिंह के सामने बीजेपी के वी.डी. शर्मा ताल ठोंक रहे हैं।

सीधी सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र अजय कांग्रेस प्रत्याशी हैं। अजय सिंह के सामने बीजेपी सांसद रीति पाठक मैदान में हैं।

शहडोल सीट से बीजेपी ने हिमाद्री सिंह को टिकट दिया है। हिमाद्री पहले कांग्रेस में थीं।

ये भी पढ़ें— वाराणसी में नरेंद्र मोदी का ‘मेगा शो’ आज, लंका से गंगा घाट तक करेंगे रोड शो

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story