×

अमर सिंह की संपत्ति हुई 133 करोड़, दो साल में 35 फीसदी का इजाफा

Newstrack
Published on: 26 May 2016 4:42 AM GMT
अमर सिंह की संपत्ति हुई 133 करोड़, दो साल में 35 फीसदी का इजाफा
X

लखनऊ: अमर सिंह की संपत्ति में पिछले दो सालों के अंदर करीबन 35 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में दाखिल एफिडेबिट में उन्होंने अपनी संपत्ति 96.68 करोड़ दर्ज की थी जो अब बढ़कर 133 करोड़ हो गई है।

-उस समय इनकी चल संपत्ति 63.85 करोड़ और अचल संपत्ति 32.93 करोड़ थी।

-वहीं 2008 में उनकी संपत्ति 55 करोड़ के आस पास थी।

-तब उन्होंने राज्यसभा में नामांकन किया था और एफिडेबिट में यह घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें... 133 करोड़ के साथ अमर सबसे अमीर, संजय सेठ के पास गाड़ी नहीं

बेनी की संपत्ति में आई गिरावट

-आमतौर पर विधायक और सांसद बनने के बाद नेताओं की संपत्ति में इजाफा दर्ज किया जाता है।

-पर कुर्मी बिरादरी के प्रभावशाली नेता माने जाने वाले बेनी प्रसाद वर्मा के साथ ऐसा नहीं है।

-राज्यसभा के नामांकन में दाखिल एफिडेबिट की यदि हम उनके 2014 के लोकसभा चुनाव में दाखिल एफिडेबिट से तुलना करें तो उनकी संपत्ति में गिरावट आई है।

2014 के लोकसभा चुनाव के समय 7 करोड़ थी संपत्ति

-वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बेनी प्रसाद वर्मा ने नामांकन में दाखिल एफिडेबिट में अपनी संपत्ति सात करोड़ 42 हजार 778 रुपए बताई थी।

-इसमें उनकी चल संपत्ति 97 लाख 578 रूपये और अचल संपत्ति 6 करोड़ 3 लाख 42 हजार 778 रुपए दर्ज थी।

अब उनकी संपत्ति 6.79 करोड़ ही रह गई

मौजूदा राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन मे दाखिल एफिडेबिट के अनुसार अब उनकी संपत्ति सिर्फ 6.79 करोड़ रह गई है।

अब इनकी कुल चल संपत्ति कम होकर 70.08 लाख ही रह गई है।

विशम्भर निषाद की संपत्ति मे भी बढोत्तरी

-सपा से विशम्भर निषाद दोबारा राज्यसभा जा रहे हैं।

-बसपा के प्रो एसपी सिंह बघेल के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद जून 2014 में निषाद सपा से राज्यसभा गए थे।

-तब उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 2 करोड़ 58 लाख 81 हजार 878 रुपए थी।

-पर अब उनकी संपत्ति बढ़कर 3.27 करोड़ हो गई है।

कुंवर रेवती रमन की संपत्ति 1.86 करोड़ से बढ़कर 6.54 करोड़ हुई

-कुंवर रेवती रमन सिंह की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है।

-वर्ष 2009 में जब उन्होंने इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया था।

-उस समय उनकी कुल संपत्ति 1.86 करोड़ थी जो अब बढ़कर 6.54 करोड़ हो गई है।

-2009 में रेवती रमन की चल संपत्ति 39.73 लाख थी।

-2009 में अचल संपत्ति 1.46 करोड़ थी।

Newstrack

Newstrack

Next Story